herzindagi
bhutan fourth king 70th birth anniversary must visit most unique monastery and fortresses

भूटान के किलों की अद्भुत बनावट, जिसे देखकर दुनिया के टॉप इंजीनियर भी हो जाते हैं निशब्द, आप भी जा सकती हैं देखने

PM Modi In Bhutan: भूटान की धरती पर मौजूद डजोंग यानी किले, जिसे संरक्षित करने और पुनर्निर्मित करने पर खास ध्यान दिया गया था। इसमें सबसे फेमस पुनाखा डजोंग (Punakha Dzong),जिसे भूटान का सबसे खूबसूरत किले में से एक माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-11-11, 13:24 IST

Bhutan Fourth King Birthday Celebration: भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक का आज 70वां जन्मदिन समारोह आयोजित हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान पहुंच गए हैं। पीएम 2 दिन की यात्रा पर यहां आए हैं। अगर आप भी भूटान यात्रा पर जा रही हैं या आने वाले समय में यहां जाने का प्लान कर रही हैं, तो आपको भूटान की असली खूबसूरती के बारे में पता होना चाहिए। भूटान की सबसे बड़ी खूबी इसकी अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिक माहौल है। पारो डजोंग, पुनाखा डजोंग और ट्रॉन्गसा डजोंग जैसे स्थलों को देखकर आप हैरान रह जाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से जुड़े ऐतिहासिक वास्तुकला के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।

पुनाखा डजोंग

भूटान की यह खूबसूरत जगह है। इतनी सुंदर इमारत और आस-पास का नजारा आप भुला नहीं पाएंगी। इसे पुंगथांग देवा चिनबी फोडंग के नाम से भी जाना जाता है। इसे भूटान के सबसे बड़े और पुराने डजोंग में से एक माना जाता है।

bhutan fourth king 70th birth anniversary must visit most unique monastery and fortresses

  • खासियत- भूटान के चौथे राजा का राज्याभिषेक इसी जगह हुआ था।
  • यह किला दो नदियों के संगम पर स्थित है, इसलिए भी यह खास है। यहां फो चू और मो चू नदी का संगम होता है।
  • वसंत ऋतु में यह जैकारांडा के फूलों से घिर जाता है।
  • इस पुल से यात्रा करना सुरक्षित है। लोग इससे यात्रा करते हैं।
  • लोकेशन- यह भूटान के थिम्पू से लगभग 72 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसे भी पढे़ं- Bhutan Travel: भूटान की इन 4 वैली की अद्भुत खूबसूरती देखकर स्विट्जरलैंड को भूल जाएंगे

bhutan fourth king 70th birth anniversary must visit most unique monastery and fortressesasd

त्रोंगसा द्जोंग (Trongsa Dzong)

इस किले का भी भूटान के राजनीतिक इतिहास से गहरा कनेक्शन है। यह वही जगह है, जहां से भूटान के राजाओं ने देश का संचालन किया। इसे भूटान में 227 मीटर ऊंची सबसे बड़ी संरचनाओं में से एक माना जाता है।

  • खासियत- यह किला एक पहाड़ी की ढलान पर बना हुआ है, इसलिए यहां से नजारा खूबसूरत लगता है।
  • किले की बनावट में पत्थर और लकड़ी का शानदार संयोजन देखने को मिलता है।
  • यहां कई मठ और बौद्ध मंदिर बने हैं, जिसके चलते कई पारंपरिक उत्सव यहां मनाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bhutan Travel: भूटान की यात्रा को मजेदार बनाना है तो इन ट्रैवल टिप्स को न करें इग्नोर

Trongsa Dzong

तख्तसांग मठ

भूटान गए और आपने अगर यहां के इस खूबसूरत मठ को नहीं देखा, तो आपका ट्रिप अधूरा माना जाएगा। ऐसा खूबसूरत नजारा देखने के बाद आप भी यह सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसका निर्माण कैसे किया गया था। यह समुद्र तल से करीब 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो चट्टान पर बना हुआ है। यहां से आपको हरे-भरे पहाड़, ऊंची चोटियां, बहती नदियां और साफ-सुथरे गांव का नजारा देखने को मिलेगा।

bhutan fourth king 70th birth anniversary must visit most unique monastery and fortressessdv

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।