15 अगस्त पर बच्चों को घुमाने लेकर जाएं जयपुर, इन जगहों पर आएगा उन्हें मजा

अगस्त में लंबी छुट्टी आने वाली है। क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ राखी का त्योहार भी साथ में ही पड़ रहा है। ऐसे में आपको केवल ऑफिस से एक दिन की छुट्टी और लेनी होगी और फिर आप 5 दिनों तक लगातार कहीं घूमने जा सकते हैं। राखी का त्योहार इस बार 19 अगस्त को सोमवार के दिन पड़ रहा है और 15 अगस्त गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए जिन लोगों के ऑफिस में शनिवार और रविवार छुट्टी होती है, वो लोग गुरुवार से सोमवार तक कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
इस बार आप स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर जयपुर घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ-साथ आपको भी यह जगह पसंद आएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां स्वतंत्रता दिवस पर आपको अलग नजारा देखने को मिलेगा।
आमेर किला लाइट एंड साउंड शो
बच्चों को यहां लेजर शो देखने में मजा आएग। यह हर दिन शाम के समय आयोजित किया जाता है। शो करीब 50 मिनट तक चलता है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि आप लेजर शो देखने से पहले यहां सनसेट का खूबसूरत नजारा भी देख पाएंगे। यह एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, इसलिए यहां से जयपुर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
- शो का समय- शाम 7:00 बजे से शाम 8:00 बजे
- टिकट प्राइस- 295 रुपये प्रति व्यक्ति है।
इसे भी पढ़ें- जयपुर गए और हाथी गांव नहीं देखा तो अधुरी होगी ट्रिप, जानें कहां है ये जगह
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
यह जयपुर शहर में राम निवास गार्डन के पास स्थित है। 1887 में राजा माधो सिंह द्वितीय ने इस खूबसूरत इमारत को संग्रहालय में बदल दिया। यह एक महल की तरह दिखता है, जिसकी खूबसूरती देखने के बाद आप अंदर जाने को मजबूर हो जाएंगे। इसका नाम प्रिंस ऑफ वेल्स किंग एडवर्ड सप्तम के नाम से रखा गया है। यह राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय माना जाता है। जयपुर में घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी हैं, जहां आप बच्चों के साथ जा सकते हैं।
- समय- सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
इसे भी पढ़ें- जयपुर से मात्र 15 हजार में बनाएं परिवार के साथ घूमने का प्लान, ये 3 जगह हैं बेस्ट
नाहरगढ़ किला
बच्चों को यह जगह इसलिए पसंद आएगी, क्योंकि यहां उन्हें बहुत सारे हाथी देखने को मिलेंगे। यह राजस्थान के सबसे सुंदर किले में से एक है। यहां आपको ऊपर तक पहुंचने के लिए चढ़ाई करनी पड़ती है। अगर आप बारिश के मौसम में जा रहे हैं, तो अपने साथ छाता और रेनकोट लेकर जाना न भूलें। 5 दिनों की छुट्टियों में आप जयपुर की इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।