herzindagi
top places to visit in madhya pradesh on  august

Independence Day: मध्य प्रदेश की इन शानदार जगहों पर 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने पहुंचें, कमाल की रौनक मिलेगी

15 August Travel: मध्य प्रदेश देश का एक खूबसूरत राज्य है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और चर्चित जगहें मौजूद हैं, जहां आप 15 अगस्त सेलिब्रेट कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-07-17, 16:06 IST

Top Places To Visit In Madhya Pradesh On Independence Day: मध्य प्रदेश देश का एक खूबसूरत राज्य है। इस खूबसूरत राज्य को देश का दिल भी कहा जाता है। इसलिए यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

मध्य प्रदेश में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां किसी खास मौके पर घूमने का एक अलग ही मजा होता है। जैसे- मानसून में भोपाल घूमने का एक अलग ही मजा होता है।

15 अगस्त के खास मौके पर मध्य प्रदेश की कुछ खास जगहों पर भी घूमने का एक ही मजा होता है। इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शानदार तरीके से स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

मांडू (Mandu)

Mandu

अगर आप 15 अगस्त के खास मौके पर मध्य प्रदेश की किसी ऐतिहासिक जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको सबसे पहले मांडू शहर में मौजूद जाना चाहिए। इसे मध्य भारत का हम्पी शहर भी कहा जाता है।

मांडू शहर अपने इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए खूब जाना जाता है। इस शहर में स्थित जहाज महल, रूपमती महल और बाज बहादुर का महल को 15 अगस्त के मौके पर तिरंगे के रंग में रंग दिया जाता है। शाम के समय जब महल के आसपास लाइट्स जलती है, तो फोर्ट्स का नजारा देखते ही बनता है। 

इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त पर बच्चों को घुमाने लेकर जाएं जयपुर, इन जगहों पर आएगा उन्हें मजा

जबलपुर (Jabalpur)

Jabalpur

जबलपुर मध्य प्रदेश की एक ऐसी जगह है, जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, जब अगस्त में बारिश होती है, तो जबलपुर की खूबसूरती चरम पर होती है।

जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट वॉटरफॉल अगस्त में सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। 15 अगस्त के आसपास इस वॉटरफॉल के आसपास हजारों घूमने के लिए पहुंचते हैं। जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए ग्वारीघाटी, बरगी डेम, संग्राम सागर झील और तिलवारा घाट जैसी जगहों पर भी पहुंच सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

ओंकारेश्वर (Omkareshwar)

Omkareshwar mp

अगर आप मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने के साथ-साथ किसी धार्मिक जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ ओंकारेश्वर पहुंच जाना चाहिए। 

नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर भगवान शिव को समर्पित शहर माना जाता है, क्योंकि यहां ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मौजूद है। कहा जाता है कि स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर के अलावा घाट और अन्य मंदिरों में तिरंगे के रंग में रंग दिया जाता है। ओंकारेश्वर में फनसे घाट, केदारश्वर मंदिर, अहिल्या घाट और पेशावर घाट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

खजुराहो (Khajuraho)

Khajuraho

15 अगस्त के खास मौके पर मध्य प्रदेश में घूमने के लिए खजुराहो से अच्छी जगह आपको नहीं मिल सकती है। जी हां, खजुराहो एक ऐतिहासिक शहर है, जो हजारों साल प्राचीन इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए हैं।

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर खजुराहो में स्थित लगभग सभी मंदिरों को ट्राई कलर में रंग दिया जाता है। 15 अगस्त के खास मौके कई बार खजुराहो में कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। 15 अगस्त के दिन यहां रात में रेजर लाइट्स शो भी आयोजित होता है।

इसे भी पढ़ें: Bhedaghat Travel: मानसून में दिल्ली से 3 दिन भेड़ाघाट घूमने का प्लान बनाएं, नजारा देख खुशी से झूम उठेंगे

 


इन जगहों पर भी पहुंचें

मध्य प्रदेश में ऐसी अन्य कई शानदार और इतिहासक जगहें मौजूद हैं, जहां आप स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे- ग्वालियर, इंदौर, पंचमढ़ी, ओरछा, शिवपुरी और अमरकंटक जैसी जगहों पर भी पहुंच सकते हैं।            

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Image@holidify,shutterstocks

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।