Gandhi Jayanti: गुजरात के Sabarmati Ashram में रखी हैं बापू से जुड़ी खास चीजें, जाने से पहले नोट कर लें जरूरी बातें

हर साल देशभर में 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती मनाई जाती है। 2 अक्टूबर 1869 के दिन गुजरात के पोरबंदर में भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको साबरमती आश्रम के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। कुछ लोग इस आश्रम को सत्याग्रह आश्रम या हरिजन आश्रम के नाम से भी जानते हैं। यह आश्रम साल 1917 से 1930 बापू का घर रहा है। इसलिए गुजरात में साबरमती आश्रम का बहुत अधिक महत्व है।
इसी आश्रम से गांधी जी ने नमक सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व भी किया था। गांधी जयंती पर अगर आप गुजरात जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक बार इस आश्रम में जरूर जाना चाहिए। साबरमती आश्रम से जुड़ी खास चीजे हम आपको बताएंगे। यहां आप बोटिंग का भी मजा उठा सकते हैं।
साबरमती आश्रम से जुड़ी खास बातें

आश्रम में एक संग्रहालय (Museum) है, जिसे गांधी स्मारक संग्रहालय कहा जाता है। इस संग्रहालय को काफी अच्छे तरह से डिजाइन किया गया है।इसके सिवा आश्रम के अंदर आपको कई प्रकार भवन दिखाई देंगे। सभी इमारतों के नाम अलग अलग रखे गए हैं।
ये सभी नाम उन सेनानियों के नाम से रखे गए हैं, जहां वह रहा करते थे। यहां एक नंदिनी हाउस जिसमें विदेशों से आने वाले लोगों को ठहराया जाता है।
- विनोबा कुटीर- इसका नाम आचार्य विनोबा भावे के नाम पर रखा गया है, क्योंकि उन्होंने यहां पर अपना काफी समय गुजारा है।
- उपासना मंदिर- यह एक प्रार्थना मंदिर है, जहां खुली हवा और चिड़ियों की चहचहाहट आपका मन मोह लेगी।
- इसके सिवा यहां मीरा कुटीर, मगन निवास के नाम से भी एक कुटीर देखने को मिल जाएगी। (घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह)
इसे भी पढ़ें- Gandhi Jayanti पर परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं गुजरात की ये जगहें, बापू से जीवन की सीख ले पाएंगे बच्चे
साबरमती आश्रम के खुलने का समय

- साबरमती आश्रम के खुलने का समय- सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, यह हर दिन खुला रहता है।
- बोटिंग के लिए टाइम- गर्मियों में सुबह 11:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक, सर्दियों में सुबह 11:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी से जुड़ी हैं दिल्ली की ये 5 जगहें जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
- बोटिंग चार्ज (Boating Charges)- मोटर बोट के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपये, स्पीड बोट और पोंटून बोट के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये
- फ्लावर पार्क टाइम- सुबह 8:30 बजे से रात 06:30 बजे
- फ्लावर पार्क एंट्री फीस- 5 से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए- 10 रुपये, 12 से ऊपर के लोगों के लिए 20 रुपये। (गुजरात राज्य से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प फैक्ट्स)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।