One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में झांसी के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों पर घूम आएं

One Day Trip Near Jhansi: अगर आप भी झांसी के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक दिन की ट्रिप में अपनों के साथ इन खूबसूरत और शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
image

Weekend Trip Near Jhansi: झांसी उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। झांसी को आज उस रूप में जाना जाता है, जहां रानी लक्ष्मी बाई यानी 'झांसी की रानी' रहती थीं।

बेतवा नदी के किनारे स्थित झांसी भारतीय इतिहास के सबसे समृद्ध और गौरवपूर्ण शहरों में से एक माना जाता है, जो इतिहास प्रेमी पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।

यह सच है कि झांसी में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है, लेकिन कई बार आसपास के लोग एक ही जगह पर बार-बार घूमकर बोर हो जाते हैं। इसलिए कई लोग आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों की तलाश करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी शानदार, खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें झांसी से एक दिन की ट्रिप में अपनों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ओरछा (Why Orchha Is So Famous)

Why Orchha Is So Famous

झांसी के आसपास में स्थित किसी लोकप्रिय ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले ओरछा ही पहुंचते हैं। ओरछा मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है, जो कई प्राचीन भवन, मंदिर और इमारतों के लिए जाना जाता है।

ओरछा शहर झांसी की तरह बेतवा नदी के लिए स्थित है। झांसी से एक दिन की ट्रिप में ओरछा में स्थित राजा महल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राम राजा मंदिर और ओरछा पक्षी अभयारण्य आदि कई स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, ओरछा में रिवर राफ्टिंग का मजेदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।

  • दूरी-झांसी से ओरछा की दूरी करीब 18 किमी है।

ललितपुर (Lalitpur)

Lalitpur

ललितपुर, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जिला है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है। तलितपुर गुप्तकालीन स्मारकों और किले की दीवारों के अलावा, बुनकर सिल्क साड़ियों के लिए भी जाना जाता है।

तलितपुर में स्थित तालबेहट फोर्ट को जिले का मुख्य आकर्षण माना जाता है। तालबेहट फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इस फोर्ट में एक राज ने 7 लड़कियों के साथ दरिंदगी की थी, जिनकी आवाजें आज भी सुनाई देती हैं। ललितपुर में आप देवगढ़, नीलकंठेश्ववर त्रिमूर्ति, रणछोरजी और माताटीला बांध जैसे पर्यटन स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-झांसी से ललितपुर की दूरी करीब 97 किमी है।

ग्वालियर (Gwalior Best Places)

Gwalior Best Places

ग्वालियर, मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। ग्वालियर का इतिहास और फोर्ट पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।

अगर आप सुबह-सुबह निकलते हैं, तो झांसी से एक दिन की ट्रिप में ग्वालियर शहर को आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है। एक दिन की ट्रिप में ग्वालियर में ग्वालियर फोर्ट, गुजरी महल, सास बहू मंदिर, जय विलास पैलेस और तानसेन स्मारक जैसे पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-झांसी से ग्वालियर शहर की दूरी करीब 101 किमी है।

नौगांव, मध्य प्रदेश (Nowgong, Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित नौगांव एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। नौगांव शहर खजुराहो के पास में स्थित है, जिसके चलते यहां भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। नौगांव को पहले 36 रियासतों की राजधानी के रूप में भी जाना जाता था।
झांसी से नौगांव को एक दिन ट्रिप में आराम से एक्सप्लोर किया जाता सकता है। नौगांव को प्रकृति प्रेमियों के भी लिए बेस्ट माना जाता है। नौगांव में आप 1008 मुखी शिव मंदिर और धुबेला संग्रहालय को एक्सप्लोर करना न भूलें।

  • दूरी-झांसी से नौगांव की दूरी करीब 105 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@vacationindia.com,bandhavgarh

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP