Best Places Near Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध और चर्चित शहरों का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट में अजमेर का नाम जरूर शामिल रहता है। अजमेर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है।
राजस्थान के पुष्कर शहर से महज 14 किमी दूर स्थित अजमेर मुस्लिम तीर्थस्थल 'अजमेर शरीफ दरगाह' के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। अजमेर शरीफ दरगाह के दर्शन के लिए सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिन्दू धर्म के लोग भी पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अजमेर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद आपको भी नहीं मालूम होगा। अगली ट्रिप में इन जगहों को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें।
आनासागर झील (Anasagar Lake)
अजमेर में स्थित अढ़ाई दिन का झोपड़ा या किशनगढ़ किला के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन आनासागर झील के बारे में बहुत कम पर्यटक ही जानते होंगे। इसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान के दादा अर्णोराज चौहानने करवाया था।
आनासागर झील, अजमेर की एक कृत्रिम और लुभावनी झील है, जो अपनी खूबसूरती से आपको चंद मिनटों में मोहित कर सकती है। यह झील शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। आनासागर झील के आसपास निर्मित मंदिर खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। इस झील के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:Uttar Pradesh की इन 5 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकती हैं मां
वरुण सागर झील (Varun Sagar Lake)
अजमेर में आनासागर झील को एक्सप्लोर करने के बाद आप वरुण सागर झील की खूबसूरती निहारने पहुंच सकते हैं। यह पूरे अजमेर की एक खूबसूरत जगह है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल में सूखे से निजात दिलाने के लिए किया था।
वरुण सागर झील को कई लोग फॉय सागर झील के नाम भी जानते हैं। वरुण सागर झील एक कृत्रिम झील है। झील के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं। वीकेंड में यहां इस झील के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में वरुण सागर झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
पृथ्वीराज चौहान स्मारक
अजमेर में दो झीलों को एक्सप्लोर करने के बाद आप पृथ्वीराज चौहान स्मारक को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। यह स्मारक चौहान वंश के महान शासक पृथ्वीराज चौहान को समर्पित है। यह अजमेर का एक ऐतिहासिक स्थल है।
पृथ्वीराज चौहान स्मारक अजमेर में तारागढ़ की पहाड़ियों पर स्थित है, जिसके चलते पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। तारागढ़ की पहाड़ियों से आसपास के लुभावने दृश्यों को भी देखा जा सकता है। तारागढ़ के पहाड़ों में आप ट्रेकिंग और हाइकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र की यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं, आपने एक्सप्लोर किया क्या?
तारागढ़ फोर्ट
तारागढ़ फोर्ट, अजमेर के साथ पूरे राजस्थान का एक ऐतिहासिक फोर्ट माना जाता है। इस ऐतिहासिक फोर्ट का निर्माण 1354 के किया गया था। कहा जाता है कि इस फोर्ट को सैन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
तारागढ़ फोर्ट अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। यह फोर्ट अजमेर शहर में एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित है, इसलिए फोर्ट की ऊंचाई से आसपास के लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है। इस फोर्ट में आज भी कई गुप्त सुरंगें हैं, जो किसी रहस्यमयी से कम नहीं।
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
अजमेर में अन्य और भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। जैसे-आनासागर चौपाटी गार्डन, चौरसियावास झील, पाल बिछला तालाब और और खानपुरा तालाब को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@rajasthan.gov.in,incredibleindia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों