Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:28 PM IST

मध्य प्रदेश में स्थित ग्वालियर फोर्ट के बारे में कितना जानते हैं आप? 

आज आप इस लेख में मध्य प्रदेश में स्थित ग्वालियर फोर्ट के इतिहास के बारे में कुछ रोचक तथ्य जाएंगे। 
Updated:- 2021-11-16, 18:04 IST
history of madhya pradesh gwalior fort in hindi

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है क्योंकि, यह ना सिर्फ देश का सबसे बड़ा राज्य है बल्कि बेहद खूबसूरत भी है। इसलिए इस राज्य की खूबसूरती देखने के लिए हर महीने लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके अलावा, इस राज्य की खूबसूरती को निहारने इतिहासकार ज्यादा आते हैं। क्योंकि मध्य प्रदेश में प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक कई ऐसे फोर्ट्स के निर्माण हुए, जो भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी प्रसिद्ध हैं जैसे ग्वालियर का किला, ओरछा किला आदि।

इन किलों की वास्तुकला दिखने में जितनी दिलचस्प है, इनका इतिहास भी उतना ही रोचक है। इसलिए आज हम आपको मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय ग्वालियर किले के बारे में और इसके इतिहास के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। जिसे जानने के बाद यकीनन आपको ग्वालियर फोर्ट घूमने में मज़ा आएगा।

ग्वालियर किले का क्या है इतिहास?

gwalior fort in hindi

ग्वालियर का किला मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। हालांकि, मध्य प्रदेशमें ग्वालियर नाम का एक पूरा शहर मौजूद है। यहां घूमने के लिए काफी कुछ है लेकिन आप ग्वालियर फोर्ट देखने जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण 8 वीं शताब्दी में किया गया था।

8 वीं शताब्दी में निर्मित इस फोर्ट को भारत का जिब्राल्टर भी कहा जाता है। हालांकि, कई शोध के अनुसार इस किले का निर्माण सूर्यसेन नामक एक स्थानीय सरदार ने किया था। कई इतिहासकारों का ये भी कहना है कि इस किले पर पाल वंश, मुगल वंश, भीम सिंह, महाराजा देवराम आदि जैसे राज्यों ने कई सालों तक शासन भी किया था।

इसे ज़रूर पढ़ें-कुतुब मिनार में मौजूद लोहे का ये खंभा माना जाता है जादुई, जानें इससे जुड़े रहस्य

कैसी है वास्तुकला?

gwalior fort trip

यह किला तीन वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। साथ ही, इस किले की ऊंचाई 35 फीट है, जो ग्वालियर शहर के गोपांचल नामक एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है।इस किले की संरचना खूबसूरत लाल पत्थरों से बनाई गई है। साथ ही, इस किले की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है, किले की दीवारों को कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है। (भारत में स्थित हैं कई रहस्यमयी फोर्ट्स)

अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा। हालांकि, इस किले की वास्तुकला काफी खूबसूरत है। साथ ही, इसकी संरचना काफी मजबूत और प्रभावशाली है।

क्या है खास?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहरका एक प्राचीन ऐतिहासिक किला है। यह व्यापक रूप से अपनी खूबसूरत पत्थर की वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह ग्वालियर के सबसे बड़े और पुराने किले में से एक है। इस किले की खासियत ये है कि आप इस किले को देखने के साथ-साथ कई ऐतिहासिक स्मारक जैसे बुद्ध, जैन मंदिर या महल आदि को भी देख सकते हैं।

इस किले को घूमने के अलावा, आप ग्वालियर की संस्कृति और फेमस व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शहर विश्व भर में अपनी हस्तशिल्प कलाओं के बारे लिए भी जाना जाता है। हालांकि, मध्य प्रदेश में मौजूद सभी किलों में ग्वालियर का किला सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

ग्वालियर फोर्ट कब घूमें?

how to reach gwalior fort

इस किले को घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच है क्योंकि इस दौरान मौसम बहुत अच्छा होता है।

कैसे जाएं ग्वालियर फोर्ट?

ग्वालियर शहर रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप आसानी से इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ग्वालियर फोर्ट घूमने का समय

आप सुबह 10 बजे लेकर शाम 5:30 के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-मध्य प्रदेश के 10 प्राचीन और फेमस फोर्ट्स की एक झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में

जब भी आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बनाएं, तो एक बार ग्वालियर का किला जरूर घूमें। यकीनन यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@travel website and google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।