झारखण्ड की राजधानी रांची में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई ऐसी जगहें हैं जहां हर साल देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। पंच घाघ वाटरफॉल, रांची लेक, सूर्य मंदिर, बिरसा जूलॉजिकल पार्क, टैगोर हिल, तोपचांची झील, दशम जलप्रपात और जगन्नाथ मंदिर आदि जगहों पर तो हर दिन हजारों पर्यटक परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि इन खूबसूरत जगहों के अलावा रांची में मौजूद कुछ भुतहा जगहों पर घूमने के लिए गए हैं तो आपका जवाब क्या हो सकता है। शायद, आप बोलें कि रांची में मौजूद भुतहा जगहों के बारे में हम जानते हैं ही नहीं है। ऐसे में अगर आप भी रांची की भुतहा जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें। आपको बता दें कि रांची में मौजूद कुछ भुतहा जगहों पर दिन ढलते ही कोई भी व्यक्ति अकेले जाने से डरता है। इन सभी जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
रांची का यह राज्य मार्ग प्रमुख भुतिया जगहों में से एक है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के मसय कई महिलाएं सफ़ेद साड़ी पहने इस सड़क पर घूमती रहती हैं और मुसाफिरों से लिफ्ट मांगती रहती हैं। सफ़ेद साड़ी में महिलाओं को देखर कई लोगों का एक्सीडेंट भी हो चुका है। कई लोगों का यह भी मानना है कि रात के करीब 12 बजे के बाद कई महिलाएं सफ़ेद साड़ी में लिपटे सड़क के बीचों-बीच नाचती भी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर आपको नहीं करेगा निराश, घूमने पहुंचें इन खुबसूरत जगहों पर
रांची में मौजूद एचइसी कॉलोनी का घर संख्या-13 एक बेहद डरावनी जगह है। यह घर एक नाले के पास मौजूद है। रांची की सरकारी विभाग में काम करने वाले लोग इस घर में रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद वो छोड़ कर चले गए। कहा जाता है कि यहां हुई कई डरावनी घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से घर खाली करवा लिए।
किद्वंती के अनुसार इस घर में से कोई भी जीवित नहीं रहा था। डरावनी कहानियों के बाद इस घर के आसपास मौजूद अन्य घर में रहने वाले लोग भी घर छोड़कर किसी अन्य जगह चले गए। स्थानीय लोगों का यह दावा है कि बहुत पहले इस घर में एक भाई-बहन की जोड़ी रहती थी और बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद कोई भी इस घर के आसपास घूमने से डरता है। (दिल्ली की डरावनी जगहें) शमा होते ही कोई भी इस घर के आसपास नहीं जाना चाहता है।
रांची में मौजूद ओल्ड पुलिस स्टेशन भी भुतहा जगहों में से एक है। स्थानीय लोगों कि माने तो उनका कहना है कि रात के समय यहां से महिलाओं और बच्चों की डरावनी आवाजें आती हैं। कहा जाता है कि इस तथ्य को प्रमाणित करने के लिए कुछ पुलिस अधिकारी भी रात के समय यहां पहुंचे थे लेकिन कुछ ही देर बाद डरावनी आवाज के चलते भाग खड़े हुए। ओल्ड पुलिस स्टेशन को एक लॉज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन डरावनी घटनाओं के बाद यहां अब कोई नहीं जाता है।
इसे भी पढ़ें:रांची की ये जगहें सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए हैं बेस्ट
रांची में मौजूद टीबी सेनेटोरियम अंग्रेजों द्वारा चलाया जाता था। कहा जाता है कि कुछ समय बाद इसे मेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज में बदल दिया गया था। कुछ समय बाद यहां टीवी मरीज का इलाज होने लगा लेकिन कुछ समय बाद कुछ मरीजों ने कई डॉक्टरों को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मरीज भी मरने लगे। कहा जाता है कि डॉक्टर और मरीज के मारने के बाद से यहां कोई भी डर के चलते नहीं जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही इस सेनेटोरियम के आसपास जाने से भी लोग डरते हैं।
रांची में मौजूद एक भव्य और एक प्राचीन महल है इमाम कोठी। कोठी के इतिहास को लेकर कहा जाता है कि हैदराबाद के निजाम सर सईद अली इमाम इस इमारत को अपनी तीसरी पत्नी के लिए बनवा रहे थे। निर्माण के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई। इस घटना के कुछ समय बाद उनकी पत्नी की भी मौत हो गई।(उत्तर प्रदेश के हॉरर प्लेसेस)
कहा जाता है दोनों के मौत के बाद इसे पार्टी हाउस के रूप में उपयोग किया जाने लगा लेकिन कुछ समय बाद शाम होते ही यहां कई अदृश्य घटनाएँ हुई जिसे देख लोग डराने लगे। कहा जाता है कि जब भी इस कोठो को बेचा जाता था तब-तब खरीदने वाले के घर घटना हो जाती थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।