Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी

दिल्ली की चर्चित जगहों पर आप दोस्तों के साथ बहुत बार घूमने के लिए गए होंगे लेकिन, क्या आप इन भुतहा जगहों के बारे में जानते हैं?
Updated:- 2021-08-25, 11:15 IST
haunted places in delhi

राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई ऐसी बेहतरीन जगहें हैं, जहां हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद आदि जगहों पर तो हर दिन हजारों पर्यटक परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती और घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर मानसून के समय तो कपल्स इन जगहों पर कुछ अधिक ही जाते हैं। लेकिन, अगर आपसे यह पूछा जाए कि दिल्ली में मौजूद कुछ भुतहा जगहों पर भी घूमने के लिए गए हैं, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? खैर, यहां रात को तो भूल जाए दिन ढलते ही कोई भी व्यक्ति अकेले जाने से डरता है। इन सभी जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, तो चलिए जानते हैं इन भुतहा जगहों के बारे में।

मचला महल

most haunted places in delhi machla mahal

शायद, आप इस महल के बारे में इससे पहले नाम नहीं सुना हो लेकिन, आपको बता दें कि दिल्ली में मौजूद यह एक प्राचीन महल है। यह महल बेगम अवध और उनके एक बेटे और और बेटी के लिए निर्माण किया गया था लेकिन, कुछ सालों बाद बेगम ने इस महल में आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद महल के भूतिया होने की बात हर जगह फ़ैल गई। एक अन्य कहानी है कि कुछ पत्रकार कहनी की तलाश में इस महल के अंदर गए थे जो कभी लौट कर नहीं आए। आज भी शाम ढलते ही इस महल के आसपास कोई भी नहीं जाता है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ

भूली भटियारी का महल

most haunted places in delhi bhuli bhutiyari mahal

लगभग 14 वीं शताब्दी में निर्मित भूली भटियारी का महल दिल्ली में सेंट्रल रिज रिजर्व फॉरेस्ट में स्थित है। उस समय तुगलक शासकों इसे शिकार लॉज के रूप में इसका इस्तेमाल करते थे और इसी स्थान पर जानवरों को मारकर रखा जाता था। लेकिन, तुगलक शासकों के बाद यह महल खंडहर के रूप में तब्दील हो गया और लोगों के लिए बेहद ही डरावनी जगह। कहा जाता है कि आज भी इस महल से जानवरों की अजीबो-गरीब आवजे सुनाई देती हैं। यह जगह दिन में भी डरावनी लगती है।(गुजरात की भुतहा जगहों के बारे में)

दिल्ली रिज

most haunted delhi rej places in delhi

राजधानी दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र में स्थित दिल्ली रिज विशाल जंगल का एक हिस्सा है। यह कई हज़ार साल पुराना है। इस जंगल के अंदर कई स्मारक भी मौजूद लेकिन, भुतहा जगह होने के कारण कोई भी घूमने के लिए नहीं जाता है। इस जंगल में एक बोर्ड पर लिखा है कि इन जगह से आगे घूमने के लिए न निकले। सूर्यास्त के बाद इस क्षेत्र में घूमने के लिए अकेले तो दूर कोई ग्रुप में भी घूमने के लिए हिम्मत नहीं करता है। इस जंगल के अंदर कब्रिस्तान भी मौजूद है, जिसकी वजह से लोग और भी डरते हैं जाने से।

इसे भी पढ़ें:बरसात में दिल्ली की इन जगहों पर उठाएं गर्मागर्म पकौड़े का लुत्फ

लोथियन कब्रिस्तान

most haunted places in delhi inside

दिल्ली में मौजूद लोथियन कब्रिस्तान सबसे चर्चित भूतिया जगहों में शामिल है। यह हॉरर प्लेस की लिस्ट में शीर्ष दस में भी शामिल माना जाता है। इस कब्रिस्तान को ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया था। इस कब्रिस्तान को लेकर कहानी है कि एक सैनिक ने एक लड़की इसी कब्रिस्तान में छोड़ दिया था और डर की वजह से उसने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद हर अमावस्या की रात को वो सफ़ेद कपड़े में दिखाई देती है। इसके अलावा दिल्ली में मौजूद खुनी खान झील भी बेहद भूतिया जगह मानी जाती है। इसे लेकर कहानी है कि मध्यकाल में झील के किनारे लाशों का मिलना आम बात थी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@pandareviewz.com,i.ytimg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।