रात में सुनाई देती अजीब आवाजें, पानी में दिखती हैं रहस्यमयी परछाइयां - भारत के 3 डरावने Beach जहां अंधेरा होने पर जाने से डरते हैं लोग

भारत के इन समुद्र तटों को भले ही लोग डरावना कहते हों, लेकिन इसके बाद भी यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। कुछ लोग रहस्यों को समझने के लिए यहां आते हैं, तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास समझकर यहां घूमते हैं।
Updated:- 2025-08-18, 18:31 IST
dumas to dona paula 3 haunted beaches in india where people fear to visit at night

भारत में ऐसी कई समुद्री जगहें हैं, जहां की रहस्यमय घटनाओं के चलते लोग रात में यहां जाने से बचते हैं। कुछ लोग इन रहस्यमयी जगहों पर होने वाली गतिविधियों को आत्माओं, देवताओं या फिर किसी प्राचीन श्राप से जोड़कर देखते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसी घटनाओं को सुनने के बाद इन जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। क्योंकि, उन्हें लगता है कि यह अंधविश्वास है और यहां ऐसा कुछ नहीं होता होगा। अगर इन रहस्यमयी समुद्री जगहों के बारे में आपके मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं और आप भी इन जगहों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

गुजरात में कहा स्थित है डरावना बीच

खासियत- इस बीच की रेत काली है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पहले यहां लोगों को मौत होने का बाद जलाया जाता था, इसलिए रेल काली है। लोगों का कहना है कि रात में यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। लोगों ने यहां आत्माओं का वास भी देखा है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह गुजरात के अनोखे समुद्र तट में से एक है।

  • लोकेशन- यह बीच गुजरात के सूरत में स्थित है।
  • दूरी- सूरत से डुमास बीच की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है। यहां पहुंचने में आपको 40 से 50 मिनट का समय लग सकता है।

dumas to dona paula 3 haunted beaches in india where people fear to visit at nightsss

मुंबई में किस बीच को डरावना कहा जाता है?

खासियत मुंबई घूमने जाने वाले लोग मरीन ड्राइव का नजारा देखकर जरूर आते हैं। लेकिन यह जगह दिन में जितनी खूबसूरत, रात में इसे लोग डरावना कहते हैं। क्योंकि, मरीन ड्राइव में कई लोगों ने आत्महत्या की है। ऐसे में लोगों का मानना है कि यहां मरने वालों की आत्माएं भटकती हैं। इसलिए वह रात में इस जगह पर जाने से बचते हैं। लोकेशन- यह मुंबई के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड पर स्थित है।

  • दूरी- मुंबई रेलवे स्टेशन से मरीन ड्राइव की दूरी लगभग आधे घंटे की है।

इसे भी पढ़ें-  Beaches In Rishikesh: गोवा को टक्कर देते हैं ऋषिकेश के ये खूबसूरत और शानदार बीचेज, ट्रिप में एक्सप्लोर करना न भूलें

dumas to dona paula 3 haunted beaches in india where people fear to visit at nightsssss

अंडमान और निकोबार का यह बीच है डरावना

बलुदेरा बीच की खासियत- इस बीच के बारे में लोगों का मानना है कि यहां ब्रिटिश काल में लोगों को मारकर फेंक दिया जाता था। आज भी यहां कई लोगों को आत्माएं भटकती हुई नजर आती है। इसलिए यहां रात में लोग अकेले घूमने जाने से घबराते हैं। हालांकि यह बीच बेस्ट वॉटर प्लेस स्पोर्ट्स प्लेस  के लिए भी जाना जाता है। 

  • लोकेशन- मायाबंदर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत और टॉप बीचेज, अगली छुट्टियों में आप भी पहुंच जाएं

dumas to dona paula 3 haunted beaches in india where people fear to visit at nightsssss

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।