उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी

भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है यानी उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई ऐसी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं जहां हर महीने लाखों सैलानी घूमने के लिए जाते हैं। अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, आगरा, मथुरा और वृंदावन जैसी अन्य तमाम प्रसिद्ध जगहों पर हर दिन पर्यटक परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंचतें हैं।
खासकर जब मौसम सुहावना होता है या फिर कोई धार्मिक त्यौहार होता है, तो सैलानी भारी संख्या में दिखाई देते हैं। लेकिन, इन सब के अलावा इस राज्य में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां रात तो छोड़ दीजिए शाम ढलते ही कोई भी जाने का हिम्मत नहीं करना है। उत्तर प्रदेश में मौजूद इन भुतहा जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, तो आइए जानते हैं इन हॉरर प्लेसेस के बारे में।
जीपी ब्लॉक

वैसे तो मेरठ में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और प्राचीन जगहें हैं लेकिन, मेरठ में ही मौजूद जीपी ब्लॉक उत्तर प्रदेश के साथ आप-पास के शहरों के लिए भी बेहद डरावनी जगह मानी जाती है। यहां मौजूद बंगला, भूत बंगला के नाम से फेमस है। बंगले के बारे में यह मिथक है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहने हुए एक औरत कभी बंगले के ऊपर तो कभी नीचे और कभी बाहर आते-जाते दिखाई देती है। शाम होते ही यहां कोई भी जाने से डरता है। इस बंगले के चारों तरफ घाना जंगल भी मौजूद है।
इसे भी पढ़ें:झारखंड में मौजूद इन हिल स्टेशनों पर घूमने का है एक अलग ही मज़ा
फिनिक्स शू फैक्ट्री

इस जगह की कहानी बेहद ही डरावनी है। शायद आप भी बातें सुनकर ही डर जाए। इस जगह को लेकर बात कुछ इस तरह है कि कुछ समय पहले एक हादसे में यहां आग लग गई थी। जिसमें कहां जाता है कि लगभग दो सौ से अधिक महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इस जगह को बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि आज भी शाम होते ही उन सभी औरतों और बच्चों के जोर-जोर से चिल्लाने और रोने की आवाजें आती हैं। आपको बता दें कि यह जगह नोएडा में मौजूद है।
गंगा बैराज

उत्तर प्रदेश के कानपूर में मौजूद गंगा बैराज भी भुतहा जगहों में शामिल है। आपको बता दें कि हाल में ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि एक डायन तक़रीबन रात के 2 बजे सफ़ेद साड़ी में गंगा बैराज पर घूम रही थी। एक अन्य दिलचस्प कहानी ये है कि आधी रात को यहां आत्माओं का जमावड़ा लगा रहता है। आस-पास लोग भी जहां जाने से डरते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बैराज पर कई बाइकर्स स्टंट लोगों की जान भी चली गई हैं।
इसे भी पढ़ें:विश्व की एक ऐसी घड़ी जिसमें कभी भी 12 नहीं बजते, जानें पीछे की कहानी
ओइल हाउस

राजधानी लखनऊ का ओइल हाउस भी भुतहा जगहों में शामिल है। इस भवन के लेकर मिथक है कि यहां ब्रिटिश लोगों की आत्मा भटकती है। आपको बता दें कि यह भवन ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हुए कत्लेआम से जुड़ा है। इसके पीछे कहानी है कि जब अंग्रेजों ने हमला किया था तब यहां मौजूद कुंए में अंग्रेजों सिपाहियों को मार-मार कर फेंका गया था। इसके बाद यह मिथक है कि इस भवन में आज भी उन सैनिकों की रूह भटकती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@spiderimg,www.adotrip.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।