Horror Places In Bhopal: भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल भी माना जाता है। भोपाल को कई पर्यटक 'झीलों की नगरी' के नाम से भी जानते हैं। इस शहर में स्थित बड़ा तालाब और छोटा तालाब बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में माने जाते हैं। तालाब के अलावा, भोपाल की अन्य खूबसूरत जगहें-शौर्य स्मारक, बिड़ला मंदिर, वन विहार या भीमबेटका के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स जैसी डरावनी जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आज हम आपको डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की उन डरावनी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको भी नहीं मालूम होगा।
भोपाल में डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स कहां है?
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की डरावनी कहानी बताने से पहले आपको बता दें कि यहां कॉम्प्लेक्स भोपाल में आरिफ नगर के पास में स्थित है। यह भोपाल रेलवे स्टेशन से करीब 7-10 किमी की दूरी पर है।
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की डरावनी घटना
डाउ इंडस्ट्रियल NOकॉम्प्लेक्स की घटना भोपाल में हुई गैस त्रासदी से जुड़ी हुई है। भोपाल में गैस त्रासदी की घटना साल 1984 में हुई है। कहा जाता है कि डाउ इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में हुई गैस त्रासदी में करीब हजारों लोगों की जान गई थीं। मरे हुए लोगों का सामूहिक रूप से दफनाया गया था।
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स गैस त्रासदी भारत की सबसे दर्दनाक घटनाओं में एक थी। इस घटना के बाद बिल्डिंग को बंद कर दिया था। गैस त्रासदी के कुछ दिनों बाद डाउ इंडस्ट्रियल बिल्डिंग भोपाल की सबसे डरावनी जगहों में से एक मानी जाने लगी।
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की डरावनी कहानियां
डाउ इंडस्ट्रियल बिल्डिंग की डरावनी कहानियां आज भी कई लोगों को चकित कर देती हैं। गैस त्रासदी के कुछ दिनों बाद यह माना जाने अलग कि इस कॉम्प्लेक्स को भूतों ने अपना घर बना लिया।
किंदवंती के अनुसार, डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में मरे हुए लोगों की आत्मा भटकती रहती है। आधी रात को इस कॉम्प्लेक्स से अजीबो-गरीब आवाज आते रहती है। लोगों का मानना है कि घटना के बाद आधी रात को कुछ लोग सफेद कपड़ा पहने कॉम्प्लेक्स नाचते-गाते और चिल्लाते रहते हैं। सूरज ढलने के बाद डर की वजह से कोई भी इस कॉम्प्लेक्स के आसपास भटकने की हिम्मत तक नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें:Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह
भोपाल की अन्य डरावनी जगहें
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अन्य और भी ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां आज भी कई लोग अकेले जाने की हिम्मत तक नहीं करते हैं। जैसे-
- भोपाल का भूत बंगला- वर्षों से वीरान पड़ा भूत बंगला, भोपाल की डरावनी जगहों में एक है।
- भोपाल का ताजमहल- कहा जाता है कि भोपाल का ताजमहल, भूतों का बेसरा है।
- शिवपुरी फोर्ट-स्थानीय लोगों के अनुसार शिवपुरी फोर्ट दिन ढलते ही रात में भूतों की महफिल सजती है।
नोट: इन जगहों को कहानी लोक कथा पर आधारित है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@x-raw-image,jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों