भारत के गुजरात राज्य में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि कई ऐसी बेहतरीन जगहें हैं जहां हर महीने हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर मानसून के समय परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए भारत के लगभग हर कोने से सैलानी आते हैं। यहां की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति नज़ारा, स्थानीय भोजन आदि सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र है। वैसे गुजरात की चर्चित जगहों पर बहुत बार घूमने ज़रूर गए होंगे लेकिन, क्या आप यहां मौजूद कुछ भुतहा जगहों पर घूमने के लिए गए हैं? रात को भूल जाए यहां दिन के उजाले में भी कोई भी इंसान अकेले जाने से डरता है। इन सभी जगहों की अपनी कहानी भी बेहद दिलचस्प है, तो आइए जानते हैं इन भुतहा जगहों के बारे में।
सिग्नेचर फ़ार्म
गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद सिग्नेचर फ़ार्म को बेहद भी भुतहा स्थान माना जाता है। रात को छोड़ दीजिये दिन में भी ये जगह बेहद ही डरावनी नज़र आती है। इस जगह ऐसी कई मूर्तियां मौजूद हैं, जो बेहद ही प्राचीन है। ऐसा लगता है कुछ मूर्तियों को किसी ने बीच से आधा काट दिया है। यहां मौजूद प्राचीन बुद्ध और घोड़ों की मूर्तियां, जिनके बारे में कहा जाता है इन्हें में बीच से काट दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही यहां घोड़े के दौड़ाने की आवाजे सुनाई देती हैं। एक अन्य तथ्य है कि प्राचीन समय में पूरे गांव वालों का इसी जगह नरसंहार कर दिया था।
इसे भी पढ़ें:केरल की असल प्रकृति की खूबसूरती छिपी है इन राष्ट्रीय पार्को में
ड्यूमस बीच
गुजरात के सूरत में मौजूद ड्यूमस बीच एक बेहद ही चर्चित पर्यटन स्थल है। लेकिन, जिस तरह से पर्यटन स्थल के रूप में फेमस है उतना ही भुतहा जगह के रूप में भी फेमस है। आपको बता दें कि सूरत के इस बीच के किनारे मृतकों को जलाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाता है जिसकी वजह से लोगों का मानना है कि रूहों का बसेरा यहां मौजूद है, जिकसी वजह से अजीबो-गरीब आवाजे सुनाई देती हैं। शाम ढलते ही यहां कोई भी अकेले जाने का हिम्मत नहीं करता है। कहा जाता है कि यहां से कई लोग गायब भी हो चुके हैं।(ये हैं गुजरात के मुख्य धार्मिक स्थल)
अवध महल
गुजरात के राजकोट में मौजूद अवध महल एक प्राचीन और एक विशाल महल है। स्थानीय लोगों की ममाने तो यहां एक लड़की के साथ गलत काम किया गया था और उसके बाद उसे जान से मार दिया गया था। जान से मारने के बाद उसे यहीं दफना भी दिया गया। इस घटना के बाद हर रोज उस लड़की की आत्मा उन हत्यारों को खोजती है। शाम होते ही हवेली से चीखने की आवाजे सुनाई देती है। शाम के बाद इस जगह के आसपास कोई भी जाने से डरता है।
इसे भी पढ़ें:पार्टनर के साथ बेंगलुरु की इनमें से किन बेहतरीन जगहों पर घूमना चाहेंगें आप
अहमदाबाद-राजकोट हाइवे
जी हां, आपने सही सुना। अहमदाबाद-राजकोट हाइवे भी एक भुतहा जगह है। इस हाईवे पर अनगिनत घटना होने बाद शाम होते ही कोई भी इस सड़क से गुजरने से डरता है। किसी का कहना है कि एक सफ़ेद कपड़े में महिला सामने आती है और लिफ्ट मांगने लगती है। किसी का कहना है कि रात के समय यहां भूत आपस में लड़ाई करते हुए नज़र आते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com,new-img.patrika.com)