दिल्ली से लगभग 300 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नौकुचियाताल हिल स्टेशन

दिल्ली से लगभग 300-330 किलोमीटर के आसपास कुछ ऐसी जगहें हैं जहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे-देहरादून, मसूरी, नैनीताल, राजस्थान, अलवर और हरियाणा में मोरनी हिल्स आदि। इन बेहतरीन जगहों पर वीकेंड के दिन परिवार, दोस्त या फिर पार्टनर के साथ जाने का एक अलग ही मज़ा है। लेकिन, आज इस लेख में उत्तराखंड की उस जगह के बार में बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से लगभग 300-330 किमी की दूरी पर मौजूद है और इस जगह के बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। जी हां, इस लेख में हम आपको नौकुचियाताल हिल स्टेशन की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
नौकुचिया ताल

नौकुचियाताल हिल स्टेशन में सबसे अधिक घुमे जाने वाली जगहों में से एक है नौकुचिया ताल। समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार फीट की उंचाई पर मौजूद यह सैलानियों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। इस झील को लेकर कहा जाता है कि इसका पानी कभी भी कम नहीं होता है। झील के आसपास मौजूद हरियाली इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। इस झील में परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ बोटिंग, स्विमिंग और फिशिंग का भी मज़ा ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:हॉट एयर बैलून राइड का रखते हैं शौक तो भारत की ये 9 जगहें हैं सबसे बेस्ट
मुक्तेश्वर

नौकुचियाताल से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद मुक्तेश्वर उत्तराखंड का एक प्रमुख धार्मिक स्थल होने के साथ एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी है। पहाड़ की चोटी पर मौजूद लगभग 300 साल से अधिक पुराने मुक्तेश्वर मंदिर के नाम पर इस जगह कम नाम है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो समूचे भारत में प्रसिद्ध है। ऐसे में जंगलो और पहाड़ों के बीच होते हुए यहां पहुंचा और घूमना किसी रोमांचक पल से कम नहीं है।
भीमताल झील

जी हां, प्रसिद्ध भीमताल झील नौकुचियाताल हिल स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। समुद्र तल से लगभग 1 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद भीमताल झील आपको भी ज़रूर घूमने जाना चाहिए। कहा जाता है कि महाभारत के भीम से इस झील को अपना नाम मिला है और इसी के आसपास वनवास के समय पांडवों ने समय बिताया था। इस झील के आसपास मौजदू पहाड़ कई अद्भुत नज़ारा भी पेश करते हैं।
इसे भी पढ़ें:नैनी झील: सात पहाड़ियों से घिरी एक बेहद ही खूबसूरत झील
पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का उठाएं लुत्फ़

नौकुचिया ताल, मुक्तेश्वर और भीमताल झील घूमने के अलावा आप यहां कई रोमांचक गतिविधियों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग के साथ-साथ यहां मौजूद झीलों में आप बोटिंग और फिशिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नौकुचियाताल हिल स्टेशन लगभग 9 झीलें हैं, जहां आप बोटिंग और फिशिंग का भरपूर मज़ा उठा सकते हैं।(पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट जगहें) इन झीलों के आसपास पक्षियों की प्रजातियों को देखते ही बनता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।