सितारों भरी रात और बोनफायर का मजा! भारत की इन 5 जगहों पर महिलाएं कर सकती हैं रोमांचक एडवेंचर कैंपिंग

घूमना फिरना भला किसे नहीं पसंद होता है। भारत में घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने से मन को शांति मिलती है। सुकून का एहसास होता है। अगर आप भी रोजाना की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद से जुड़ना चाहती हैं, तो कैंपिंग एक बढ़िया ऑप्शन है। खुले आसमान के नीचे, टिमटिमाते सितारों के साथ, बोनफायर की गर्माहट और ठंडी हवा का एहसास, ये सब मिलकर आपको सुकून और एडवेंचर का एहसास कराते हैं।
भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां महिलाएं सेफ और मजेदार कैंपिंग का मजा ले सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। आइए उन जगहाें के बारे में जानते हैं -
कसोल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल कैंपिंग के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। हिमाचल में बसा कसोल महिलाओं के लिए कैंपिंग की सबसे सेफ और सुकूनभरी जगह मानी जाती है। यहां आप पार्वती नदी के किनारे तंबू लगाकर रातभर सितारों का नजारा देख सकती हैं। दिन में आप पास के गांवों की सैर कर सकती हैं या छोटे ट्रेक पर जा सकती हैं। शाम को बोनफायर के पास बैठकर म्यूजिक और बातचीत का मजा ही कुछ और है।
इसे भी पढ़ें: ऋषिकेश में बच्चों के साथ जा रही हैं घूमने तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
जैसलमेर, राजस्थान
खूबसूरती की बात जब भी होती है ताे राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है। यहां का जैसलमेर भी कैंपिंग के लिए बेस्ट है। रेगिस्तान की ठंडी रातें और आसमान में झिलमिलाते तारे, जैसलमेर की डेजर्ट कैंपिंग को खास बनाते हैं। महिलाएं यहां टेंट में रहकर राजस्थान की परंपरा, लोक संगीत और ऊंट की सवारी का मजा ले सकती हैं। थार के बीच बोनफायर के पास बैठकर ढोलक की थाप सुनना और तारों को निहारना एक मजेदार एक्सपीरियंस होता है।
चिकमगलूर, कर्नाटक
अगर आप साउथ इंडिया में कोई शांत और खूबसूरत जगह ढूंढ रही हैं, तो चिकमगलूर आपके लिए परफेक्ट है। यहां की कॉफी एस्टेट्स के बीच कैंपिंग करने का अलग ही मजा है। सुबह की ठंडी हवा, पक्षियों की आवाजें और चारों तरफ हरियाली, ये सब किसी भी महिला को तरोताजा कर देगा। यहां ट्रेकिंग का मजा भी लिया जा सकता है।
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
जो महिलाएं एडवेंचर पसंद करती हैं, उनके लिए स्पीति वैली किसी सपने से कम नहीं है। ऊंचे पहाड़, साफ नीला आसमान और ठंडी हवा, यहां की रातें किसी फिल्मी सीन जैसी लगती हैं। यहां के कैंप सेफ और कंफर्टेबल होते हैं, जहां आप लोकल लोगों से मिलकर उनके कल्चर से भी रूबरू हो सकती हैं।
सिक्किम
सिक्किम की हरियाली और ठंडी हवा दिल को सुकून देती है। यहां के कैंपिंग स्पॉट्स महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित और शांत हैं। दिन में आप बर्फ से ढके पहाड़ों को देख सकती हैं और रात में बोनफायर के पास बैठकर गर्म चाय की चुस्की ले सकती हैं। यहां का वातावरण इतना साफ है कि कुछ ही दिनों में मन पूरी तरह तरोताजा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: लॉन्ग वीकेंड पर हाइकिंग, ट्रैंकिंग के लिए हिमाचल की इस जगह की करें सैर...7 से 10 हजार में हो जाएगा ट्रिप
तो अगर आप कैंपिंग की प्लानिंग कर रही हैं तो इन जगहों में से कहीं पर भी जा सकती हैं। इससे आपकी ट्रिप यादगार हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।