भारत के सबसे Romantic Honeymoon Destinations कौन से हैं? साल 2026 में जरूर घूम आएं ये जगहें
-1765169002359.webp)
भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने की कई जगहें मौजूद हैं। गर्मी हो या सर्दियों का मौसम, हर कोई घूमने जरूर ही जाता है। आममौर पर लोग फैमिली, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं। कुछ लोग सोलो ट्रिप भी करते हैं, लेकिन शादी के बाद हनीमून पर जाना एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है। हनीमून हर कपल के लिए सबसे खास और यादगार समय होता है।
यही वजह है कि लोग ऐसी जगह चुनते हैं जहां रोमांस, सुंदर नजारे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने को मिले। अगर आपकी भी 2026 में शादी होने वाली है और आप हनीमून पर जाने के लिए बेहतरीन जगहों की तलाश में हैं, तो हम आपको सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -

उदयपुर
राजस्थान की गिनती सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। यहां का उदयपुर खूबसूरती के मामले में किसी से पीछे नहीं है। उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। ये सिर्फ आम लोगों की नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की भी पसंदीदा जगह है। यहां आपको एक से एक सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। ऐसे में हनीमून के लिए ये सबसे रोमांटिक जगहों में से एक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Holiday Destination Under 5000: नए साल पर 5 हजार में घूम आएं दिल्ली के पास की ये जगहें, यादगार हो जाएगा दिन
मनाली
हिमाचल प्रदेश में बसा मनाली हमेशा से हनीमून के लिए बेस्ट माना जाता रहा है। इंडिया में ज्यादातर कपल्स हनीमून मनाने मनाली ही जाते हैं। ऊंचे पहाड़ों, देवदार के जंगल और बर्फ से ढकी घाटियां, ये सब कपल्स को एकदम रोमांटिक माहौल देते हैं।
कश्मीर
अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वो कश्मीर ही है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां की बर्फीली वादियां, डल लेक और बर्फीली हवाएं हर कपल को एक दूसरे के करीब ला देती है। हिमालय की गोद में बसा गुलमर्ग स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को भी मात देता है। आप यहां एक दूसरे का हाथ थाम कर वॉक कर सकती हैं। ये बेहद ही रोमांटिक लगता है।
विशाखापट्टनम
हाल ही में विशाखापट्टनम में स्काईवॉक ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। ये भारत का सबसे लंबा स्काईवॉक ब्रिज है। यहां से पहाड़ों और समुद्र का नजारा बेहद रोमांटिक लगता है। ऐसे में आप यहां भी जा सकती हैं।
-1765168558554.jpg)
कोडाईकनाल
तमिलनाडु में बसा कोडाईकनाल भी किसी मामले में पीछे नहीं है। इसे साउथ इंडिया का यूरोप कहा जाता है। आप यहां पर हरे-भरे पहाड़, झीलें और बादलों से घिरी वादियाें का मजा ले सकती हैं। ये सब मिलकर ही इसे एक रोमांटिक डेस्टिनेशन बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: New Year 2026 का जश्न मनाने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 ड्रीम डेस्टिनेशन, परिवार संग करें एंजॉय
मुन्नार
केरल का मुन्नार भी सबसे रोमांटिक जगह मानी जाती है। चाय के बागान, घुमावदार सड़कें और ठंडी हवा इसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक बनाती हैं। आप यहां किसी पहाड़ी रिजॉर्ट में स्टे कर सकती हैं। यहां से पूरे शहर का नजारा बहुत ही खूबसूरत लगता है।
तो अगर आप साल 2026 में शादी कर रही हैं, तो हनीमून के लिए ये जगहें बेस्ट हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।