हिमाचल के इन खूबसूरत गांव का नजारा देखने के बाद वापस नहीं आना चाहेंगी आप, चाहे रात हो या दिन हमेशा मौसम रहता है सुहाना

प्राकृतिक खूबसूरती की बात हो, तो हिमाचल प्रदेश का नाम लिस्ट में जरूर आता है। घूमने के शौकीन लोग और सुकून की तलाश में लगे लोग, अक्सर नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। अब लोग सिर्फ शिमला, मनाली या धर्मशाला जैसी लोकप्रिय जगहों पर ही जाना पसंद नहीं करते, बल्कि देश की उन जगहों पर भी जाने का प्लान बनाते हैं, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। जैसे आप हिमाचल प्रदेश के गावों को देख सकती हैं। पिछले कुछ समय से हिमाचल के छोटे-छोटे गांव न्यू ट्रैवल हब बनते जा रहे हैं। इसी सिलसिले में हम भी आपके लिए कुछ अच्छे गांवों की लिस्ट लेकर आए हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
कल्पा
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यह लगभग 2,960 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
कल्पा से शिमला लगभग 240 किमी दूर है।
- कल्पा की 5 खास बातें सर्दियों में बर्फीली चोटियों पर पड़ने वाली सुनहरी किरणें देखने लोग जाते हैं।
- इसके आसपास के क्षेत्र सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध हैं।
- यहां का नारायण-नागिनी मंदिर खूबसूरत वास्तुकला को दर्शाता है।
छितकुल
यह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित एक खूबसूरत गांव है। इसे भारत के सबसे ऊंचाई में स्थित खूबसूरत गांव में से एक माना जाता है। यहां से आप संगला घाटी, काजीगुड़ी और मनाली भी जा सकती हैं।
यहां आपको हिमाचली जीवनशैली देखने जाना चाहिए। इसे देश के बेस्ट रोमांटिक जगह में से एक भी माना जाता है।
- बर्फीले पहाड़, साफ नदी और हरे-भरे जंगलों के साथ-साथ सुकून के लिए यह जगह मानी जाती है।
- यह गांव ट्रेकिंग और एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत जैसा है।
इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?
मलाना
इसे हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खास और रहस्यमयी गांव में से एक माना जाता है। अगर आप हिमाचल के अनछुए और शांत इलाकों का अनुभव करना चाहती हैं, तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी। यहां की परंपराएं और सामाजिक नियम दूसरे गांवों से काफी अलग हैं। यह कप्लस के लिए बेस्ट रोमांटिक जगह मानी जाती है।
- इसे भारत के सबसे पुराने और अलग संस्कृति वाले गावों में से एक माना जाता है।
- इसे भांग की उपज के लिए भी जाना जाता है।
- यह गांव गांव झोलाघाटी पहाड़ियों में बसा है और चारों तरफ हरे-भरे जंगल है।
इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।