herzindagi
image

उत्तराखंड-ह‍िमाचल से ऊब गया है मन? भारत में इन जगहों पर भी होती है जबरदस्त बर्फबारी, इस सर्दी जरूर बनाएं प्‍लान

सर्दियों का महीना घूमने के ल‍िए बेस्‍ट होता है। खासकर बर्फबारी का मजा लेने के ल‍िए। अगर आप उत्तराखंड और हिमाचल के अलावा कहीं और बर्फबारी का मजा लेना चाहती हैं, तो भारत की कुछ जगहें बेस्‍ट हैं। यहां हम आपको उन जगहों के बारे में वि‍स्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 14:58 IST

भारत में यूं तो घूमने के ल‍िए कई जगहें मौजूद हैं। मौसम के ह‍िसाब से भी आप घूमने की प्‍लान‍िंग कर सकती हैं। ठंड की बात करें तो जहां स्‍नोफाॅल होता है, लोग वहीं जाना पसंद करते हैं। जब भी स्‍नोफॉल का ख्‍याल आता है तो सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल की बात होती है। अगर आप भी हर साल इन्हीं जगहों पर जाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार आपको कोई नई जगह ट्राई करनी चाह‍िए।

हमारे यहां भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां सर्दियों में इतनी जबरदस्त बर्फबारी होती है कि देखकर दिल खुश हो जाता है। इन जगहों की खूबसूरती, शांति और बर्फ से ढके नजारे आपको एक अलग ही एक्‍सपीर‍ियंस देते हैं। यहां भीड़ भी कम होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप उत्तराखंड और ह‍िमाचल प्रदेश के अलावा और क‍िन-क‍िन जगहों पर स्‍नोफाल का मजा ले सकती हैं। आइए जानते हैं-

गुलमर्ग, जम्मू एंड कश्मीर

कश्‍मीर को तो वैसे भी धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। यहां का गुलमर्ग किसी सपनों की दुनिया से कम नहीं है। सर्दियों में तो ये जगह और भी ज्‍यादा खूबसूरत हो जाती है। जब यहां बर्फबारी होती है तो नजारा एकदम जन्‍नत सा लगता है। आपको बता दें क‍ि ये जगह एशिया के बेस्ट स्कीइंग स्पॉट में भी शामिल है। आप यहां गोंडोला राइड, केबल कार से व्हाइट वैली का नजारा देख सकती हैं। फोटोशूट के लि‍ए भी ये जगह बेस्‍ट मानी जाती है।

snowfall in gulmarg (2)

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी कुजीन का दिल! Czot-Lavasa और Bakarkhani... जानें 5 तरह की रोटी की अनोखी कहानी, खास होता है स्‍वाद

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

बर्फबारी का मजा लेना चाहती हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग भी आपको जरूर पसंद आएगा। इसे ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत स्नो डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। जब सर्दियों में यहां पर बर्फबारी होती है, ताे पूरा शहर बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। आप यहां दोस्‍तों के साथ ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। हनीमून के ल‍िए भी ये जगह परफेक्‍ट है। आप यहां पर तवांग मठ, जसवंतगढ़, सेला पास में स्‍नोफाल को एंजॉय कर सकती हैं।

जुलूक, स‍िक्‍क‍िम

स‍िक्‍क‍िम तो अपने आप में खूबसूरती का बेहतरीन उदाहरण है। यहां का जुलूक बर्फबारी के ल‍िए पूरी दुन‍िया में फेमस है। यहां की घुमावदार सड़कें आपको एडवेंचर का ए‍हसास कराएंगी। अगर आप बर्फबारी और नेचर को करीब से देखना चाहती हैं, तो यहां जरूर जाएं।

snowfall in gulmarg (1)

इसे भी पढ़ें: Maharashtra के इस शहर को क्‍यों कहते हैं इटली ऑफ इंड‍िया? यहां की खूबसूरती का राज जानकर हैरान रह जाएंगी आप

लद्दाख, लेह

एडवेंचर लवर्स को लद्दाख खूब पसंद आता है। यहां सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। नवंबर से जनवरी तक यहां का तापमान काफी नीचे चला जाता है। इस दौरान पूरा लद्दाख बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आता है।

ताे अगर आप भी उत्तराखंड और ह‍िमाचल के अलावा कहीं और बर्फबारी का मजा लेना चाह‍ती हैं, तो इन जगहों पर जा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।