लखनऊ के इन शिव मंदिरों में दर्शन का बनाएं प्लान, हरतालिका तीज पर मिलेगा भोले बाबा का आर्शीवाद

हरतालिका तीज का पर्व महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। इस दिन वह अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। तीज पर महिलाएं शिव मंदिर के दर्शन मुख्य रूप से धार्मिक आस्था और कारणों से करती हैं। माना जाता है कि इस दिन महिलाएं शिव और पार्वती की पूजा करके अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली और स्थिरता की प्रार्थना करती हैं। वह पूरे दिन व्रत रखकर भोले बाबा से पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
इस दिन अविवाहित लड़कियां भी व्रत रख सकती हैं। वह शिव मंदिर जाकर भगवान शिव से अच्छे पति की प्राप्ति की प्रार्थना करती हैं। अगर आप लखनऊ में भोले बाबा के अच्छे मंदिर की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐतिहासिक शिव मंदिरों के बारे में जानकारी देंगे।
मनकामेश्वर मंदिर

अगर हरतालिका तीज के दिन भोले बाबा और माता पार्वती के दर्शन के लिए जाना है, तो आपको इससे अच्छी जगह नहीं मिलेगी। लखनऊ में डालीगंज में गोमती नदी के किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर, खास भोले बाबा के लिए जाना जाता है। यह शहर के सबसे पुराने में मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए आता है, भगवान उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मंदिर की विशेषता इसकी शांत और पवित्र वातावरण है। मंदिर को लेकर माना जाता है कि माता सीता को वनवास छोड़ने के बाद लखनपुर के राजा लक्ष्मण ने यहीं रुक कर भोले बाबा की आराधना की थी। यह भगवान शिव के सबसे फेमस मंदिर में से एक है।
इसे भी पढ़ें- हरतालिका तीज पर इन 3 शिव मंदिरों में दर्शन करने जाएं, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ
चंद्रिका देवी मंदिर, लखनऊ

इस मंदिर में आपको भोले बाबा की विशाल मूर्ति देखने को मिलेगा। यह मूर्ति पानी में स्थित है। दूर से इस मंदिर का नजारा इतना ज्यादा सुंदर लगता है कि हर दिन यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। चंद्रिका देवी मंदिर को माही सागर तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर गोमती नदी के तट पर स्थित है। वैसे तो यह मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है। लेकिन भोले बाबा के दर्शन के लिए भी यहां भारी भीड़ जमा होती है। यह लखनऊ का फेमस शिव मंदिर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने
नागेश्वर शिव मंदिर, लखनऊ

इस मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। हरतालिका तीज पर दर्शन के लिए जाना शुभ होता है। मंदिर की दीवारों पर भी रामायण काल की चौपाइयां भी पढ़ने को मिल जाएंगी। यह मंदिर लखनऊ से 17 किलोमीटर कोटवा गांव में स्थित है। यहां मंदिर की शिवलिंग पर दो सांपों की आकृति बनी हुई देखने को मिलेगी। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि रात में सांपों की जोड़ी शिव की पूजा करती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।