Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने

माना जाता है कि जो कपल अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं, लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं हैं, तो इन मंदिरों में पूजा करने से भगवान शिव उनकी मदद करते हैं। इन मंदिरों में दर्शन करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। 
Updated:- 2024-07-04, 18:40 IST
shiva temple for married couples in india

देश-विदेश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं, जिन्हें लोग चमत्कारी मानते हैं। कई लोगों का मानना है कि इन मंदिरों में जाने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैंहै। ऐसे ही कुछ मंदिर कपल्स के लिए भी खास माने जाते हैं।

मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से अच्छे पति की प्राप्ति होती है और उनकी सभी कामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में देश के कई ऐसे मंदिर हैं, जहां लोग शादी के बाद और उसके पहले अपने पार्टनर के साथ जाते हैं।

वेमुलावाड़ा राजराजेश्वर मंदिर

famous shiva temples for married in india

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले के वेमुलावाड़ा देवस्थानम में यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर अपने निर्माण और पवित्रता दोनों के लिए प्रसिद्ध है। यह हैदराबाद से लगभग 150 किमी दूर है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 8वीं-10वीं शताब्दी में हुआ था।

मंदिर में आपको एक धर्म गुंडम जल नजर आएगा। इस कुंड को बेहद पवित्र माना जाता है। यहां दर्शन के लिए आने वाले लोगों का मानना है कि  हर किसी को यहां के धर्म गुंडम जल में पवित्र स्नान करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। साथ ही, यह छोटा सा जलाशय हमें कई स्वास्थ्य लाभ देता है।

इसे भी पढ़ें- नोएडा के इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं, होंगी मुरादें पूरी

श्री कल्याण सुंदरेश्वर मंदिर

shiva

यह मंदिर तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में थिरुमानम चेरी में है। यह मंदिर विवाहित लोगों और विवाह की इच्छा रखने वालों के लिए माना जाता है। मंदिर में विवाह संबंधित दोषों को दूर करने के लिए पूजा होती है। माना जाता है कि यही वह मंदिर है, जहां भगवान शिव और देवी पार्वती ने विवाह किया था। इसके साथ ही यह मंदिर उन लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है, जो शादी की इच्छा रखते हैं। यह भगवान शिव के सबसे फेमस मंदिर में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव

 

त्रियुगीनारायण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Triyuginarayan official (@triyuginarayan.official_)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में यह मंदिर स्थित है।  वैसे तो मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन इस जगह को भी भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह से जोड़कर देखा जाता है। यह मंदिर  डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल की तरह फेमस है।

यहां दूर-दूर से लोग शादी करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में शादी करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

यहां दी गई मंदिर और भक्ति संबंधी जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। ये केवल मान्यताओं और लोगों की श्रद्धा के आधार पर दिए गए हैं। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik, Quara

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।