Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

हरतालिका तीज पर नोएडा के इन 3 शिव मंदिरों में दर्शन करने जाएं, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ

यह पर्व हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत को खासतौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख के लिए रखती हैं।  
Updated:- 2024-09-04, 11:43 IST
noida famous shiva temples to visit on hartalika teej

हरतालिका तीज का पर्व खासतौर पर महिलाएं करती हैं। यह पर्व वैवाहिक जीवन की सुखी और समृद्धि के लिए होता है। महिलाएं इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती के मंदिरों में दर्शन करने जाती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती है।

हरतालिका तीज का व्रत मुश्किल होता है, क्योंकि इसमें उन्हें निर्जल रहकर उपवास करना पड़ता है। वह पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। अगर आप भी इस पर्व में भोलेनाथ के दर्शन के लिए नोएडा खास शिव मंदिर ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐतिहासिक शिव मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

छलेरा भोले बाबा मंदिर

shiv mandir chhelera

यह मंदिर विशाल और सुंदर है। मंदिर में आपको सभी देवताओं के दर्शन हो जाएंगे। लेकिन यह शिव भक्तों के लिए सबसे खास है। इस मंदिर तक पहुंचना भी आसान है। इसलिए आप हरतालिका तीज पर यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

  • लोकेशन- गली नंबर 1, छलेरा बांगर, गांव छलेरा, ब्लॉक डी, सेक्टर 44, नोएडा
  • समय- सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। 
  • कैसे पहुंचे- आप  बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उतरकर ऑटो ले सकते हैं। यहां से आपको 10 रुपये में ऑटो मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- भारत के ये शिव मंदिर माने जाते हैं कपल्स के लिए खास, शादी के बाद जरूर जाएं दर्शन करने

 

 

श्री शिव मंदिर

shri shhiv mandir

इस मंदिर में आपको भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा देखने को मिलेगी। यह मंदिर नोएडा का सबसे बड़ा शिव मंदिर बताया जाता है। मंदिर में हर दिन लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। शाम की आरती का समय इस मंदिर के दर्शन के लिए सबसे अच्छा समय है। यह भगवान शिव के सबसे फेमस मंदिर में से एक है। 

  • लोकेशन- श्री शिव मंदिर, H8HH+M29, सी ब्लॉक, पॉकेट सी, सेक्टर 19, नोएडा

इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव

 

शिव मंदिर मलकपुर, ग्रेटर नोएडा

shiva temples

मलकपुर में शांतिपूर्ण जगह की खोज कर रहे हैं, तो इस मंदिर से अच्छी जगह आपको मिल नहीं सकती। अच्छा बहुत सारे पेड़ों से घिरा यह मंदिर हर किसी को आकर्षित करता है। 

  • लोकेशन- शिव मंदिर मलकपुर ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मलकपुर गांव, मलकपुर

वोडा शिव मंदिर

noida famous shiva temples voda shiva temples

इस मंदिर का इतिहास भगवान कुबेर से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि वह यहां पर भोले बाबा की तपस्या करने आए थे। नोएडा शहर के बीच में यह मंदिर स्थित है। यहां पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होगी। तीज पर आप अपने पति के साथ यहां दर्शन के लिए आ सकती हैं। यह  नोएडा के सबसे सुंदर मंदिर में से एक है।

  • लोकेशन- डी-274, ब्लॉक डी, सेक्टर 47, नोएडा
  • समय- रोज सुबह 4 बजे से 11 बजे तक और शाम को  3 बजे से 7 बजे तक खुला रहता है। 
  • नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सिटी सेंटर। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।