herzindagi
famous shiva temple in bangaluru

ये हैं बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिव मंदिर, इन चमत्कारी मंदिर का सूर्य की किरणें करती हैं अभिषेक

बेंगलुरु में आपको कई खूबसूरत मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यह सभी मंदिर अपनी वास्तुकला, हस्तकला, सुंदर चित्रकारी को दर्शाते हैं। सदियों पुराने इन मंदिरों के इतिहास को भोलेनाथ की स्थिति को समझने के लिए आप इन मंदिरों में दर्शन का प्लान बना सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-25, 14:22 IST

भारत की आईटी राजधानी के नाम से जाना जाने वाला बेंगलुरु घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप कहीं दूर से यहां घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आपको यहां के फेमस मंदिरों में भी दर्शन का प्लान बनाना चाहिए। शहर में 1,000 से अधिक मंदिर और पूजा स्थल हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे मंदिर है, जिन्हें देखकर आपकी आंखे फटी रह जाएंगी।

खुले आसमान के नीचे भगवान की विशाल मूर्ति देखकर आपको ऐसा लगेगा, मानो भगवान स्वयं धरती पर आ गए हैं। अगर आप बैंगलोर में कहीं एक दिन के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। 

गवि गंगाधरेश्वर मंदिर (Shri Gavi Gangadhareshwara)

Shri Gavi Gangadhareshwara

इस मंदिर की खासियत, सूरज की पड़ने वाली रोशनी से जुड़ी हुई है। बैंगलोर के गविपुरम में स्थित प्राचीन गुफा मंदिर में हर दिन एक दिलचस्प नजारा देखने के लिए लोग आते हैं। यहां सूरज की रोशनी नंदी की प्रतिमा के सींगों से होकर गुजरती है और सीधा लिंगम पर पड़ती है। यह अनोखा नजारा मकर संक्रांति के दिन और भी ज्यादा खास होता है। यह बैंगलोर का फेमस मंदिर माना जाता है। 

Gavi Gangadhareshwara

  • समय- सुबह 6 से 11 बजे के बीच और शाम 5:30 से 8:30 बजे के बीच आप दर्शन के लिए जा सकते हैं। 
  • मंदिर में प्रवेश करने से पहले आपको अपने जूते उतारने होंगे। फुटवियर स्टैंड के लिए आपतो कीमत लगभग 15 रुपये देनी होगी। 
  • लोकेशन- 40 किलोमीटर दूर निकटतम हवाई अड्डा केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
  • मंदिर बैंगलोर शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर है और सड़क मार्ग से केवल 20 मिनट लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

यह विडियो भी देखें

 

शिवोहम शिव मंदिर (Shivoham Shiva Temple) 

Shivoham Shiva Temple

सफेद संगमरमर से तराशी गई भोले बाबा की बड़ी मूर्ति देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह मूर्ति 65 फीट की है। 1995 में इस मंदिर का कार्य पूरा हुआ था। यहां आपको 32 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा भी देखने मिलेगी। इसके अलावा यहां आपको 25 फीट ऊंचा शिवलिंग भी देखने को मिलेगा। अगर एक साथ कई विशाल मूर्ति का नजारा देखना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यह मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। 

  • लोकेशन- 97, एचएएल ओल्ड एयरपोर्ट रोड, रामागिरी, मुर्गेशपाल्या, बेंगलुरु

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

 

मुक्ति नाथेश्वर मंदिर (Mukti Naga temple)

Mukti Naga temple

माना जाता है कि यह मंदिर 110 ईस्वी में चोलों द्वारा बनाया गया था। दक्षिण भारत में और पास के अन्य देशों में तमिल चोलों का शासक था। चोल प्राचीन भारत का एक राजवंश था। यहां मंदिर में आपको कुछ सुंदर नक्काशी और शिलालेख देखने को मिलेंगे, जो मंदिर के इतिहास को बताते हैं। बैंगलोर में अगर पौराणिक शिव मंदिर के दर्शन का प्लान बनाना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik, karnataka_focus_insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।