ट्रैवल ब्लॉगर के लिए खजाना माना जाता है ये 3 वाटरफॉल्स, खूबसूरत नजारों की वजह से मिल जाएंगे लाखों व्यूज

खूबसूरत नई जगहों पर जाते हैं, तो उन्हें ऐसा कंटेंट मिलता है जो उनके सोशल मीडिया पेज को और भी ज्यादा फेमस कर देता है। जब ब्लॉगर नई, शांत और अनदेखी जगहों के बारे में बताते हैं, तो रीडर्स को कुछ नया जानने को मिलता है।
beautiful waterfalls views for travel blogger

ट्रैवल ब्लॉगर अक्सर घूमने के लिए अच्छी और अनोखी जगहों की तलाश में रहते हैं। क्योंकि, उनके कमाने का जरिया ब्लॉगिंग करना ही होता है। अगर वह अच्छी और सुंदर जगहों का चयन नहीं करेंगे, तो उनकी वीडियो कोई नहीं देखने वाला। यही कारण है कि वह मौसम के अनुसार ही वह जगहों का भी सिलेक्शन करते हैं। उदाहरण के लिए गर्मी के मौसम में लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। उन्हें ऐसी जगह जाना है, जहां ढेर सारे पेड़ पौधे हों और मौसम भी अच्छा रहे। वॉटर फॉल्स के आस-पास की जगहें भी हरे-भरे पेड़ों से घिरी होती है, ऐसी जगहों पर मौसम भी ठंडा रहता है। इसलिए, गर्मी में ज्यादा लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश के कुछ ऐसे खूबसूरत नजारे वाले वॉटरफॉल्स के बारे में जानकारी देंगे, जहां का नजारा आपकी वीडियो को लाखों व्यूज दे सकता है।

कुंचिकल झरना (Kunchikal Falls)

Most Beautiful Waterfalls in Karnataka

कुंचिकल झरना कर्नाटक में स्थित है। यह झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों की लिस्ट में आता है। जब आप यहां का नजारा देखेंगी तो आपको पलके झपकने का भी मन नहीं होगा, क्योंकि इस झरने का नजारा बेहद खूबसूरत है। यह झरना कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के होसनगरा तालुका में स्थित है। झरने का पानी लगभग 455 मी. की ऊंचाई से गिरता है, जिससे आप समझ सकते हैं कि जब पानी जमीन पर आता है, तो नजारा कितना खूबसूरत होगा। यहां का नजारा ऐसा लगता है, जैसे आसमान से पानी नहीं बल्कि दूध की फव्वारे नीचे गिर रहे हैं।

जोग झरना

Most Beautiful Waterfalls in Karnataka1

ट्रैवल ब्लॉगर्स के लिए जोग झरना भी बेस्ट है। क्योंकि, यह झरना भी हरे-भरे जंगलों की बीच ऊंचाई से नीचे गिरता है। यहां लोगों को तस्वीरें करना और वीडियो बनाने आना अच्छा लगता है, क्योंकि यहां का नजारा बेहद अद्भुत है। इसे भी कर्नाटक के सबसे सुंदर झरनों में से एक माना जाता है। यह लगभग 253 मीटर की ऊंचाई से नीचे आता है। यह झरना यह शिमोगा जिले में सागर के पास स्थित है।

इसे भी पढ़ें-मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं दक्षिण भारत की ये जगहें, जीवन में एक बार जरूर घूमने आएं

बेलकल तीर्थ झरना

Most Beautiful Waterfalls in Karnataka3

यह झरना भी हरे-भरे जंगल से होते हुए नीचे गिरता है, इसलिए लोगों को यहां घूमने आना अच्छा लगता है। इस झरने का पानी एकदम साफ होता है और लोग इस पानी का इस्तेमाल भी करते हैं। इसकी ऊंचाई लगभग 300 फीट बताई जाती है। उडुपी जिले के उत्तर-पूर्व में कुंडापुरा में स्थित है। इसे भी कर्नाटक के सबसे ऊंचे झरनों में से एक माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP