herzindagi
know some best Nagpur night clubs to explore in hindi

नागपुर के इन नाइट क्लब में की जा सकती है भरपूर मस्ती

अगर आप नागपुर घूमने गई हैं तो आपको इन नाइट क्लब में भी एक बार जाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-12-10, 11:00 IST

नागपुर को लोग ऑरेंज सिटी के नाम से भी जानते हैं। नागपुर के संतरे सिर्फ शहर या राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पसंद किए जाते हैं। लेकिन नागपुर आने वाले पर्यटकों को केवल यही एक चीज आकर्षित नहीं करती है, बल्कि यहां पर खान-पान से लेकर घूमने-फिरने का भी अपना ही एक मजा है। आप चाहे किसी भी उम्र के क्यों ना हो, इस शहर में आपके देखने के लिए कुछ ना कुछ अवश्य है।

वैसे अगर बात नागपुर की नाइट लाइफ की बात की जाए तो यह युवा वर्ग को अधिक आकर्षित करती है। दरअसल, नागपुर शहर में पब्स से लेकर नाइट क्लब्स की कोई कमी नहीं है। जिसके कारण यूथ शहर में रात के समय भी भरपूर मस्ती कर सकते हैं और एक अलग एक्सपीरियंस का अनुभव कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नागपुर शहर के कुछ नाइट क्लब्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी एक अनुभव प्रदान करेंगे-

10 डाउनिंग स्ट्रीट

street clubs

वर्धा रोड पर स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट नागपुर का एक बेहद पॉपुलर बार है। इस बार में ना केवल नागपुर में रहने वाले व्यक्ति बल्कि पर्यटक भी आना भी बेहद पसंद करते हैं। यह बार यूथ के बीच काफी पसंद किया जाता है। अगर आप शाम के समय ढेर सारी मस्ती के साथ एक चिल्ड बियर पीना चाहते हैं और दोस्तों के साथ हैंगआउट करना चाहते हैं तो यह स्थान आपको निराश नहीं करेगा। बार के अंदरूनी भाग आपको लंदन के एक विशिष्ट अंग्रेजी पब की याद दिलाएंगे। पब का पूरा वातावरण काफी जीवंत है और यहां पर बजने वाले ट्रैक सुनने के बाद आप अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।

स्पॉट 9

स्पॉट 9 नागपुर के महाराजबाग रोड, सीताबुलडी में स्थित है। यह एक लोकप्रिय हुक्का और लाउंज बार है। यह स्थान अपने बिग डांस फ्लोर और शानदार इन-हाउस डीजे के लिए जाना जाता है। 2500 वर्ग फुट में फैले स्पॉट 9 में यहां कोई स्पेस प्रॉब्लम नहीं है। इतना ही नहीं, यहां पर उन लोगों के लिए प्राइवेट बूथ्स भी हैं जो बिना किसी हस्तक्षेप के यहां समय बिताना चाहते हैं। यहां का भोजन बेहद डिलिशियस है और बार में अमेरिकी से लेकर भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं। यह स्थान अपने द्वारा परोसे जाने वाले बेहतरीन कॉकटेल के लिए भी जाना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो आपको दो लोगों के लिए लगभग 1000 रु खर्च करने पड़ सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-नाइटलाइफ के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये क्लब, आप भी जरूर जाएं

एथिल बार

inside  ()

एथिल नागपुर के अपस्केल बार में से एक है। यह एक बेहद ही एलीगेंट बार है और यहां पर आपको दुनिया भर से कुछ बेहतरीन वाइन और शराब बेहद आसानी से मिल जाएंगी। विवेकानंद नगर में स्थित एथिल बार नागपुर के सबसे अच्छे नाइट क्लबों में से एक है। हालांकि, यहां पर आपको थोड़ा अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। यहां पर दो लोगों के लिए करीबन 3000 रु का खर्च आता है। (नागपुर की इन भुतहा जगहों की कहानी है बेहद दिलचस्प)

रिदम एंड ब्लूज़

nagpur club

रिदम एंड ब्लूज़ का कोज़ी इंटीरियर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह नागपुरमें पार्टी करने के लिए इस जगह को सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें बेहतरीन साउंड सिस्टम है। इसके अलावा, यहां पर आपको खाने व पीने के लिए भी कई सारे ऑप्शन्स मिलेंगे। यहां पर सप्ताह के दौरान, वे कराओके नाइट्स भी आयोजित करते हैं, जो बहुत लोकप्रिय हैं। अमूमन यंगस्टर इस वजह से भी रिदम एंड ब्लूज़ में जाना पसंद करते हैं। बता दें कि रिदम एंड ब्लूज़ रेजीडेंसी रोड पर स्थित है।

इसे ज़रूर पढ़ें-हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत जगहों के अलावा मौजूद हैं यह क्लब, आप भी घूमें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।