नागपुर में हैं तो इन बेहतरीन जगहों पर जरूर घूमें

महाराष्ट्र की विंटर कैपिटल के रूप में जाना जाने वाला शहर नागपुर बेहद ही बेहतरीन महानगर है। बड़ी मात्रा में संतरे के निर्यात के कारण इसे ऑरेंज सिटी भी कहा जाता है। यह शहर सांस्कृतिक के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप यहां पर हैं तो कई शॉपिंग से लेकर खानपान तक का मजा उठा सकते हैं। यहां पर आपको कई महाराष्ट्रीयन व्यंजन भी चखने का मौका मिलेगा, जो आपके टेस्ट बड को एक ट्रीट देंगे।
वैसे नागपुर में हर तरक के ट्रेवलर के लिए कुछ ना कुछ अवश्य है। भले ही आप फूडी हों या फिर शॉपहॉलिक या फिर धार्मिक प्रवृत्ति के, नागपुर आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नागपुर में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपके नागपुर दौरे को यादगार और अविश्वसनीय बनाएंगे-
रामटेक मंदिर

रामटेक मंदिर नागपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है और इसे अक्सर एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण माना जाता है। किंवदंती है कि यह वह स्थान है जहां भगवान राम अयोध्या से वनवास के दौरान रहे थे। चूंकि, इस मंदिर के पीछे की कहानी रामायण से जुड़ी है और इसलिए यह मंदिर देश भर से भक्तों को आकर्षित करता है। स्थानों की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय नवंबर के महीने के दौरान होता है, इस माह में मंदिर में पन्द्रह दिन तक चलने वाला कालिदास उत्सव आयोजित किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:भारत की पवित्र नदियों में से एक गोदावरी की कुछ अनोखी है कहानी, जानें इसका इतिहास
रामधाम

नागपुर जबलपुर रोड पर स्थित रामधाम एक थीम पार्क की तर्ज पर बनाया गया है, यह भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक पर्यटन पार्क है। यह पार्क कुछ आधुनिक ट्विस्ट के साथ रामायण की कहानी को पूरी तरह से दोहराता है। इस जगह पर दुनिया का सबसे बड़ा “ओम्“ भी है और इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, रामधाम में बर्फ से बना शिवलिंग और अष्टविनायक और वैष्णोदेवी जैसे भारतीय मंदिरों की कई प्रतिकृतियां शामिल हैं। राम और गणपति जैसे देवताओं के मॉडल हैं। यकीन मानिए, यहां पर आकर एक अद्भुत अनुभव करेंगे।(महाराष्ट्र में घूमने की एतिहासिक जगहें)
फुटाला लेक

नागपुर में फुटाला लेक घूमने की सबसे पॉपुलर प्लेसेस में से एक है। यह 60 एकड़ में फैली हुई है और नागपुर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। बता दें कि फ़ुटाला झील का निर्माण नागपुर के भोंसले राजाओं द्वारा किया गया था, जिन्होंने एक वक्त शहर पर शासन किया था। शाम के समय जब झील के किनारे हलोजन रोशनी जगमगाती है तो झील का नजारा बस देखते ही बनता है।
इसे जरूर पढ़ें:नागपुर की इन भुतहा जगहों की कहानी है बेहद दिलचस्प
मार्कंडा
नागपुर शहर ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास है और अगर आप यहां पर हैं तो आपको मार्कंडा अवश्य जाना चाहिए। मार्कंडा कभी एक समृद्ध शहर था, लेकिन अब यह काफी हद तक बर्बाद हो गया है। इसके महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महाभारत और रामायण के हिंदू महाकाव्यों में शहर का उल्लेख किया गया है। यह दर्शाता है कि शहर वास्तव में कितना पुराना है। इस शहर में शुरू में 24 मंदिर थे लेकिन अब केवल 18 ही मौजूद हैं। हालांकि, 18 में से केवल चार को ही सही तरह के मेंटेन किया गया है और यह चार मंदिर पर्यटकों के लिए खुले हैं। मार्कंडा हर इतिहास के शौकीनों की सूची में नागपुर में जाने के स्थानों की सूची में अवश्य होना चाहिए।
जापानी रोज़ गार्डन

अगर आप दिनभर की हलचल से दूर कुछ वक्त बेहद शांति से और प्रकृति के करीब बिताना चाहते हैं तो आपको जापानी रोज़ गार्डन अवश्य जाना चाहिए। यह जापानी रोज़ गार्डन नागपुर के छिपे हुए रत्नों में से एक है। इस गार्डन की खासियत यह है कि इस बगीचे में गुलाबों को जापान गार्डन की मूल तकनीक से उगाया है। यह बाग नागपुर शहर के प्रदूषण से भी दूर है। अगर आप एक बार यहां पर जाएंगे तो यकीन मानिए कि आपका वापिस लौटने का मन ही नहीं करेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- tourmyindia, Wikimedia, nagpur.tourismindia, tripadvisor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।