herzindagi
image

Ghagra Choli Shopping: दिल्ली की इन मार्केट्स से खरीदें डांडिया नाइट में पहनने के लिए घाघरा चोली , साइज-रंग और डिजाइन में मिलेंगे कई सारे ऑप्शन

नवरात्रि के दिन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में हर जगह डांडिया नाइट की रौनक देखने के मिलेगी। हर किसी को इसी मौके पर घाघरा चोली पहनने का मौका मिलता है। इस बार आप भी डांडिया नाइट में अलग दिखना चाहती हैं तो दिल्ली में कई सारी ऐसी मार्केट लगती है जहां से आप कम पैसों में घाघरा चोली खरीद सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-15, 19:30 IST

घाघरा चोली नाम सुनते ही डांडिया नाइट की याद आ जाती है। यह गुजराती ट्रेडिशनल आउटफिट में से एक है। गुजरात में यह त्योहारों पर सबसे ज्यादा पहनी जाती है। इसलिए जब भी कहीं डांडिया नाइट का आयोजन होता है, तो लड़कियां इसे अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल में वियर करे नजर आती हैं। इस बार अगर आप भी डांडिया नाइट में जानें का प्लान कर रही हैं, तो दिल्ली की कुछ खास मार्केट से जाकर कम पैसों में इन कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं किस तरह के घाघरा चोली को वियर कर सकती हैं।

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से खरीदें घाघरा चोली

लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट खासतौर पर रेडीमेड कपड़ों के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको अपने बजट के हिसाब से अलग-अलग कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। यह बाजार नवरात्रि के समय में अपने रेडीमेड घाघरा चोली के कलेक्शन के लिए जाना जाता है, जिसमें ट्रेडिशनल और फ्यूजन दोनों तरह के डिजाइन शामिल हैं।

1 - 2025-09-15T161739.167

मार्केट में कैसे मिलेंगे घाघरा चोली

  • यहां कम कीमत में भी अच्छे घाघरा चोली मिल जाते हैं।
  • ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन के अलग-अलग ऑप्शन आपको इस मार्केट में घाघरा चोली के देखने को मिल जाएंगे।
  • रेडीमेड होने के कारण आपको हर साइज में यहां पर उपलब्ध होता है।
  • यहां पर कपड़ों की क्वालीटी भी सबसे अलग और यूनिक मिलेगी।

सरोजिनी नगर मार्केट से खरीदें घाघरा चोली

सरोजिनी नगर में भी आपको बजट-फ्रेंडली घाघरा चोली मिल जाएगी। इस बाजार की खास बात यह है कि यहां पर आपको सस्ते और फैशनेबल कपड़ों के लिए जाना जाता है। हालांकि यह मुख्य रूप से घाघरा चोली का बाजार नहीं है, फिर भी यहां कुछ दुकानों में ट्रेंडी और आधुनिक डिजाइन वाले घाघरा चोली मिल जाते हैं। जिसे पहनकर आप भी डांडिया नाइट को एन्जॉय कर सकते हैं।

3 - 2025-09-15T161741.249

इसे भी पढ़ें: Best Chaniya Choli Market: घाघरा-चोली खरीदने के लिए बेस्ट है गुजरात का ये फेमस मार्केट, कम पैसों में भर जाएगा झोला

यह विडियो भी देखें

मार्केट में कैसे करें घाघरा चोली की शॉपिंग?

  • यहां आप बहुत कम बजट में आपको घाघरा चोली मिल जाएंगे।
  • आप इसे हर एक कलर और डिजाइन में खरीद सकती हैं।
  • यहां से आप ट्रेडिशनल गुजराती स्टाइल वाले घाघरा चोली को खरीद सकती हैं।
  • स्टोन वर्क से लेकर मिरर वर्क के घाघरा चोली को खरीदकर वियर कर सकती हैं।
  • यहां पर बार्गेनिंग भी काफी होती है, तो अगर आपको रेट ज्यादा लगे तो इसे कम करके भी ले सकते हैं।

2 - 2025-09-15T161737.259

 

इसे भी पढ़ें: 50 से 60 रुपए तक मिल जाएगी एक से एक कुर्ती! सस्ते में होगी झोला भर के शॉपिंग, लड़कियों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 2 बाजार

दिल्ली की इन मार्केट्स से जाकर आप घाघरा चोली की खरीदारी कर सकती हैं। साथ ही इसे वियर करके डांडिया नाइट को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकती हैं। बस आपको बार्गेनिंग करके अपने लिए घाघरा चोली की शॉपिंग करनी है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock/ Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।