
आजकल पर्यटकों को रोड ट्रिप बहुत पसंद हैं। इसलिए भारत में हाईवे पर ढाबों पर खाना खाने का ट्रेंड चल पड़ा है। पर्यटक लंबी रोड ट्रिप के दौरान ढाबों पर लजीज खाने का लुत्फ जरूर उठाते हैं। कुछ पर्यटक केवल ढाबों में खाना खाने के लिए ही घर से निकलने का प्लान बनाते हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको भारत के कुछ ऐसे ढाबों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के हाईवे पर स्थित हैं और बहुत मशहूर हैं। आप यात्रा के दौरान रास्ते में नज़र आए इन ढाबों का एक बार जायजा जरूर करें। तो चलिए जानते हैं....

सबसे पहले हम आपको उत्तर भारत के चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे पर मुरथल में स्थित करनाल हवेली की तरफ लेकर जाते हैं। यह ढाबा किसी ग्रैंड रेस्ट्रॉन्ट से कम नहीं है। यहां आपको पंजाबी फूड आइटम खूब मिल जाएंगे। इसके अलावा, यहां आप महाद्वीपीय, चीनी, दक्षिण भारतीय, तंदूरी, भारतीय स्नैक्स, कूल शेक और मॉकटेल आदि जैसे विभिन्न प्रकार के भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। यहां आप पूरी फैमिली के साथ विजिट कर सकते हैं। इस ढाबे की कढ़ी और अमृतसरी छोले काफी मशहूर हैं। खाने के अलावा आपको यहां पंजाबी हवेलियों की संस्कृतियों की भी झलक देखने को मिलेंगी।
कहां पर है: चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे।
क्या खाएं: पंजाबी फूड आइटम, भारतीय स्नैक्स।
कीमत: 2 के लिए लगभग 300 - 500 रुपए।

आप खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए अमरीक सुखदेवबेस्ट ऑप्शन है। यह ढाबा सालों पुराना है, जो हरियाणा के मुरथल में जीटी रोड पर स्थित है। यहां आपको पंजाबी और अन्य फूड आइटम्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। यहां आप आराम से बैठ कर खाना खा सकते हैं। इस ढाबे के परांठे बहुत मशहूर हैं ,पर्यटक खासतौर से यहां के परांठे खाने ही आते हैं। परांठे के अलावा आपको यहां कई फूड आइटम जैसे डोसा, कचौरी, छोले-भटूरे आदि मिल जाएंगे। आपको पीने के लिए भी कई वैरायटी मिल जाएंगी। यह दिखने में भी बहुत खूबसूरत है, आपको लगेगा ही नहीं कि आप किसी ढाबे पर बैठकर खाना खा रहे हैं।
कहां पर है: चंडीगढ़-दिल्ली (हरियाणा) हाईवे।
क्या खाएं: देसी व्यंजन, पराठा, डोसा।
कीमत: 2 लोगों के लिए लगभग 300-500 रुपए।

भारत के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर आपको मिस्टर संजय ढाबा का खाना जरूर खाना चाहिए। यह मामूली-सा दिखने वाला ढाबा भूख को शांत करने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इस ढाबे पर ट्रक ड्राइवर, बाइकर्स और यहां से गुज़रने वाले सभी पर्यटक जरूर रुकते हैं और लजीज खाने का लुत्फ उठाते हैं। अगर हम इसके दृश्य की बात करें तो हिमालय के पहाड़ों और घाटियों के प्राकृतिक वैभव के बीच बसा संजय ढाबा आपको खूब पसंद आएगा। आप यहां मक्खन में डूबे 'आलू के परांठे' और ताजा बनी 'गोभी की सब्जी' जरूर खाएं। साथ ही, ब्लैक टी पीना ना भूलें।
कहां पर है: श्रीनगर-लेह हाईवे।
क्या खाएं: आलू पराठा, गोभी की सब्जी, ब्लैक टी।
कीमत:दो के लिए 300 रुपए।

भारत में कई रोडसाइड ईटिंग प्वाइंट मशहूर हैं जिसमें सेएकशर्मा का ढाबाहै, जो सीकर से जयपुर की यात्रा के दौरान हाईवे पर पड़ता है। यह ढाबा राजस्थानी खाने के लिए मशहूर है। यहां पर्यटकों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। पर्यटक आराम से यहां बैठ कर खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे तो आपको यहां कई खाने की वैरायटी मिल जाएंगी लेकिन आप यहां की प्रसिद्ध मावा नान' या 'मावा रोटी' जरूर ट्राई करें। यह शर्मा ढाबे का बहुत स्वादिष्ट भोजन है क्योंकि यह ताजे गाय के दूध से बनाए जाते हैं। साथ ही, इस ढाबे का खाना इतना ज्यादा लजीज है कि आप बार- बार यहां की सैर करेंगे।
कहां पर है: सीकर-जयपुर हाईवे।
क्या खाएं: मिस्सी रोटी, मावा नान।
कीमत: 2 लोगों के लिए 400-500 रुपए।
इसे ज़रूर पढ़ें- 7 सिस्टर स्टेट्स की इन 7 अनोखी डिशेज को आप भी जरूर करें ट्राई
इसके अलावा, अगर आप उत्तर प्रदेश हाईवेसे गुजर रहे हैं, तो शिव ढाबे पर चाय पिएं बिना नहीं जाएं। आपको बता दें कि शिव ढाबे की चाय बहुत मशहूर है साथ ही यह दिखने में बहुत आलीशान भी है। आप जब भी यू.पी से गुजारे, तो एक बार शिव ढाबे की सैर जरूर करें। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (tripadvisor.com,jagran,hindustan)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।