Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है कोलिया भोमोरा सेतु, रोमांचक है इसका सफर

ब्रह्मपुत्र नदी पर बना कोलिया भोमोरा सेतु की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेती है। आइए जानते हैं इस ब्रिज से जुड़ी कुछ खास बातें-
Updated:- 2021-07-12, 18:50 IST
history of kolia bhomora bridge

वैसे तो भारत में कई पुराने ब्रिज हैं, जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। खास बात है कि इन पुल से सफर करना बेहद रोमांचक होता है। बता दें कि जब भी भारत के खूबसूरत ब्रिज कि की जाती है तो सभी रामेश्वरम के पंबन ब्रिज की बात करते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे ब्रिज हैं, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। उन्हीं में से एक है असम का कोलिया भोमोरा सेतु जो सोनितपुर जिले के तेजपुर शहर में स्थित है।

असम की प्राकृतिक खूबसूरती और उसकीसंस्कृति दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन कोलिया भोमोरा सेतु बेहद प्रभावी स्थान माना जाता है। रात या फिर सुबह के वक्त इस पुल से सफर करना पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इस पुल की खासियत की बात करें तो यह नगांव जिले को सोनितपुर जिले से जोड़ता है। यही नहीं ऐसा कहा जाता है कि इस पुल के निर्माण होने की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों का विकास हुआ।

कोलिया भोमोरा सेतु का इतिहास

HISTORY OF kolia bhomora

सोनितपुर के आसपास शहरों को कोलिया भोमोरा सेतु ना सिर्फ जोड़ता है बल्कि इस पर उनकी जीवन रेखा भी निर्भर है। इस पुल की इतिहास की बात करें तो इसका निर्माण का काम साल 1981 में शुरू हुआ था और पूरा होने में इसे 6 साल लग गए थे। इस पुल का उद्घाटन उस वक्त के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। बता दें कि इस पुल के बनने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी की वजह से यह जगह देश के अन्य(इन देशों में करें घूमने की प्लानिंग) भागों से कटा हुआ था। लोगों की जरूरतों और उनके विकास को देखते हुए इस पुल का निर्माण किया गया था। वहीं लगभग 3.015 किमी की लंबाई वाला इस पुल का नाम मशहूर जनरल कोलिया भोमोरा फुकन के नाम पर रखा गया था।

इसे भी पढ़ें:भारत की सीमाओं पर बसी इन प्राकृतिक जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप?

बेहद खूबसूरत है ये ब्रिज

kolia bhomora

जब पर्यटक इस पुल से गुजरते हैं तो उन्हें यहां की खूबसूरती मन मोह लेती है। ज्यादातर लोग ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे खड़े होकर इस सेतु को देखना काफी पसंद करते हैं। बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी पर बना कंक्रीट का ये ब्रिज एक किनारे से दूसरे किनारे को जोड़ता है, जो काफी शानदार है। वहीं यहां सनराइज और सनसेट देखने के लिए भी यात्री दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा रात में यहां का नजारा काफी खूबसूरत होता है। अगर आप असम के सोनितपुर आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक दिन यहां आना ना भूलें।

इसे भी पढ़ें:भारत की सबसे स्वच्छ नगरी की इन बेहतरीन जगहों से आप कहां घूमना पसंद करेंगे

कब करें घूमने की प्लानिंग

kolia bhomora bridge

देश में अभी कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है, ऐसे में दूर की ट्रैवलिंग कर रही हैं तो सावधानी का खास ध्यान रखें। वहीं कोलिया भोमोरा सेतु घूमने के लिए आपको पहले तेजपुर आना होगा। तेजपुर असम के गुवाहाटी से लगभग 184 किलोमीटर दूर है, जो ब्रह्मपुत्र नदी (धार्मिक नदियां) के किनारे में बसा हुआ है। यह शहर हरी-भरी पहाड़ियों, गहरी घाटियों से घिरा हुआ है जो एक परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है। अक्टूबर से मार्च तक के बीच में कभी यहां ट्रिप प्लान किया जा सकता है। यहां आने के लिए सबसे पहले आपको गुवाहाटी आना होगा, जिसके लिए आप ट्रेन और हवाई जहाज दोनों सुविधाएं अपनी पॉकेट के हिसाब से देख सकते हैं। गुवाहाटी से तेजपुर जाने के लिए दो रास्ते हैं, एक राष्ट्रीय महामार्ग 52 जो मंगलदाई और उदालबरी होते हुए पहुंचाएगी। दूसरा राष्ट्रीय महामार्ग 37 जोनगांवसे होते हुए पहुंचाएगी। इन दोनों रास्तों में बस सेवा दिन-रात उपलब्ध होती है और आप अपनी सुविधा के अनुसार गाड़ी बुक भी कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको कोलिया भोमोरा सेतु से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी होगी। साथ ही, अगर यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- The Logical Axomiya(facebook) indiamart, youtube

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।