वैसे तो बाजार में आपको कई तरह के मशरूम मिलेंगे। साथ ही मशरूम के न्यूट्रिशन वैल्यू के कारण इसकी डिमांड भी मार्केट में काफी रहती है। दुनियाभर में कई किस्म और प्रजातियों के मशरूम होते हैं, जिसमें से कुछ मशरूम ऐसे हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। यानी इस मशरूम को खरीदने के लिए आपको लाखों रुपये तक जेब ढिले करने पड़ेंगे। आज के इस लेख में भी हम आपको एक ऐसे ही मशरूम के बारे में बताएगें जिसकी कीमत 10-15 लाख रुपये तक है। खास बात यह है कि इस मशरूम को आप साधारण बाजार से नहीं खरीद सकते बल्कि इसकी खासियत और दुर्लभ होने के कारण व्हाइट ट्रफल की नीलामी होती है और बोली लगाकर इस मशरूम को खरीद सकते हैं।
क्या है व्हाइट ट्रफल मशरूम
दुनियाभर में अपनी महंगाई और खासियत के लिए मशहूर मशरूम एक तरह का फंगी या कवक है जो कि जमीन या पॉट में नहीं बल्कि पेड़ की जड़ों में एक खास तरह के वातावरण में उगता है। यह मशरूम अपने अनोखे टेस्ट और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। इस मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन-डी, जिंक, सेलेनियम की अच्छी मात्रा होती है। इस खास तरह के मशरूम या व्हाइट ट्रफल का उपयोग दवा बनाने के लिए भी किया जाता है।
व्हाइट ट्रफल इतना महंगा क्यों है
वैसे तो दुनियाभर में ट्रफल मशरूम की 60 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। लेकिन इटली में पाए जाने वाले ये व्हाइट ट्रफल मशरूम (मशरूम खाने के फायदे) सभी में खास और कीमती है। इस व्हाइट ट्रफल की खेती नहीं की जाती है बल्कि यह ओक, अखरोट, पाइन और चिनार की जड़ों में अपने आप ही उगते हैं। खास बात यह है कि यह सभी ओक या अखरोट के पेड़ की जड़ों में नहीं उगते बल्कि एक खास वातावरण में मौजूद ओक, अखरोट, पाइन और चिनार की जड़ों में ये उगते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीफा की तरह ही दिखने वाले इस दुर्लभ फल के बारे में आप भी जानें
कैसे निकाली जाती है व्हाइट ट्रफल
व्हाइट ट्रफल को ढूंढना भी बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि आप इसे इसकी खुशबू से ही पता लगा पाएंगे। इसके लिए कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाती है और कुत्ते व्हाइट ट्रफल को अपनी सूंघने की शक्ति की मदद से पेड़ की जड़ों में खोजते हैं और व्हाइट ट्रफल मिलने पर इशारा कर बताते हैं कि इस पेड़ की जड़ में व्हाइट ट्रफल मौजूद है। जिसके बाद लोग पेड़ की जड़ों को खोदकर व्हाइट ट्रफल निकालते हैं। ट्रफल ढूंढने वाले को ट्रफल हंटर कहा जाता है।
कहां पाया जाता है व्हाइट ट्रफल
इटली और यूके की मिट्टी और जलवायु को व्हाइट ट्रफल मशरूम के लिए बेस्ट बताया गया है, इसलिए यह वहां के जलवायु में उगता है। यह मशरूम इसलिए भी दुर्लभ है क्योंकि यह हर कहीं आसानी से नहीं उगता और न ही आसानी से पाया जाता है। इसके लिए खास तरह की जलवायु की आवश्यकता होती है और जिस प्रकार बाकी मशरूम के प्रजाती जमीन के ऊपर, घास, पेड़ा और भूसे में उगते हैं यह सबसे अलग ओक, अखरोट(अखरोट हलवा रेसिपी), पाइन और चिनार की जड़ों में उगता है।
इसे भी पढ़ें: 2 महीने मिलने वाला यह साग है बेहद दुर्लभ, आप भी जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों