Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

शरीफा की तरह ही दिखने वाले इस दुर्लभ फल के बारे में आप भी जानें

दुनिया भर में कई तरह के फल फूल और सब्जी होते हैं, जिसके बारे में सभी को पता नहीं होता है। ऐसा ही एक फल ऐसा है जो भारतीय लोगों के लिए दुर्लभ है, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-03, 17:47 IST
know about cherimoya fruit

चेरिमोया जो कस्टर्ड एप्पल या शरीफा का ही एक प्रकार है और बिल्कुल सीताफल की तरह ही दिखता है। हरे रंग के छिलके वाले इस चेरिमोया का स्वाद काफी स्वादिष्ट और मीठा होता है। यदि आप रोजाना इस फल का सेवन करते हैं, तो आपको इसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। यह फल दिखता तो बिल्कुल सीताफल की तरह है लेकिन इसमें सीताफल से कुछ भिन्नताएं है। चेरिमोया फल का तासीर ठंडा होता है आंख एवं दिल के स्वास्थ्य के लिए बढ़िया माना गया है। बहुत से लोगों को इसके बारे में खास जानकारी नहीं होती है और वे लोग इस चेरिमोया फल को कस्टर्ड एप्पल या शरीफा ही समझ बैठते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम, पोटेशियम के गुणों से भरपूर इस फल का सेवन सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी है और इससे आप साधारण खाने के साथ साथ कई तरह की डिशेज बनाकर भी इसका मजा ले सकते हैं।

चेरिमोया कहां से है?

cherimoya fruit

चेरिमोया फल को इक्वाडोर, कोलंबिया और पेरू की घाटियों का मूल निवासी माना जाता है। इन क्षेत्रों के अलावा यह फल साउथ और सेंट्रल अमेरिका में भी पाया जाता है। साल 1790 में चेरिमोया फल को USA के हवाई में पहली बार लगाया गया था। जिसके बाद इसे कैलिफोर्निया समेत और दूसरे जगहों पर लगाया गया।

क्या चेरिमोया और सीताफल एक ही हैं?

नहीं सीताफल (सीताफल खरीदने के टिप्स) और चेरिमोया एक दूसरे से अलग फल हैं। चेरिमोया सीताफल यानी कस्टर्ड एप्पल का ही प्रकार है। लेकिन चेरिमोया का स्वाद, गुण और बनावट सीताफल से अलग है। चेरिमोया के छिलके चिकने होते हैं और इस फल के गूदे में बीज की मात्रा कम होती है। जहां सीताफल के छिलके को अलग-अलग निकाल सकते हैं, वहीं चेरिमोया के छिलके को अलग-अलग कर नहीं निकाल सकते।

इसे भी पढ़ें: शरीफा खरीदने में हो रही है परेशानी, तो इन टिप्स से करें खरीदारी

चेरिमोया के किस भाग का सेवन न करें

स्वादिष्ट मलाईदार बनावट और मीठे स्वाद से भरपूर चेरिमोया के गुदा का ही सेवन करना चाहिए। चेरिमोया के बीज और छिलके (बीज और छिलके के रियूज आइडिया) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। चेरिमोया के बीज का उपयोग खाद बनाने के लिए करें एवं बीज को आंखों के संपर्क से दूर रखें। इसके अलावा चेरिमोया का छिलका कड़वा होता है और सेहत के लिए भी नुकसानदायक इसलिए केवल चेरिमोया के गूदे का सेवन करें।  

चेरिमोया को कैसे पकाएं

cherimoya rare fruit

चेरिमोया को पकाने के लिए आपको फलों को कमरे के तापमान में किसी मोटे कपड़े जैसे जूट के बैग, पुराने टॉवल या ब्लैंकेट में ढक कर रखें। ढकने से चेरिमोया सीताफल की तरह जल्दी पक जाएगा। पकने के बाद उसे फ्रिज में स्टोर करें। फ्रिज में डायरेक्ट रखने के बजाए इसे किसी पेपर या कपड़े में लपेटकर रखें, ताकि नमी से खराब न हो।

इसे भी पढ़ें: इस स्वादिष्ट भारतीय दुर्लभ फल के बारे में नहीं जानते होंगे आप

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।