DIY Hair Dye At Home: सफेद बालों को कहें बाय, घर पर नेचुरल चीजों से बनाएं एक खास हेयर कलर

अधिकतर महिलाएं अपने सफेद बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी सफेद बालों को कम करना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी खास होममेड हेयर डाई के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्च और कम समय में घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह डाई आपके बालों को काला करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास होममेड डाई के बारे में।
बालों के लिए खास हेयर डाई
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने सफेद बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर आप भी सफेद बालों को काला करने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम खर्च में आसानी से हेयर डाई बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

होममेड हेयर डाई बनाने के लिए सामग्री -
- कॉफी
- बीटरूट
- मेहंदी पाउडर
- आंवला पाउडर
यह भी पढ़ें- बालों को कलर करने के लिए आजमाएं ये होममेड हेयर डाई, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
होममेड हेयर डाई बनाने का तरीका -
- अपने बालों को काला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में थोड़ा मेहंदी पाउडर निकाल लें।
- अब इसमें थोड़ा आंवला पाउडर या आंवले का तेल और थोड़ा कॉफी पाउडर मिक्स कर दें।
- अब इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर दें, फिर इसमें थोड़ा बीटरूट जूस मिक्स कर दें।
- इन सभी मिश्रण को मिक्स करने के बाद आप इस पेस्ट में थोड़ा फेंट लें।
![2 - 2025-12-10T173352.342]()
- अब आपका होममेड डाई तैयार है, इसे आप अपने बालों पर लगा सकती हैं।
- इस डाई को कम से कम 40 से 60 मिनट तक अपने बालों पर लगाकर रखें।
- उसके बाद अपने बाल साफ पानी से धो लें, बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस आसान उपाय को अपनाकर आप अपने सफेद बालों को काला कर सकती हैं।
नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- अगर भूल गई हैं डाई लगाना, तो कहीं जाने से सिर्फ 5 मिनट पहले ऐसे करें बालों को काला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
- घर पर सस्ते में हेयर कलर कैसे बनाएं ?
- घर पर सस्ते में आप कॉफी और हीना पाउडर का इस्तेमाल कर हेयर कलर बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
