
ऑउटफिट के साथ ज्वेलरी का चयन करना काफी मुश्किल काम होता है। आप चाहे कितने भी अच्छे कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन उसके संग जब तक परफेक्ट ज्वेलरी मैच नहीं की होगी तो लुक एकदम अधूरा सा दिखेगा। इसी के चलते ज्वेलरी का सलेक्शन बड़ी समझदारी के साथ करना चाहिए। आजकल कंट्रास्ट कलर की ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही हैं। लड़कियां ड्रेस की मैचिंग की जगह कंट्रास्ट कलर की ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। यदि आपको भी इसी तरह की ज्वेलरी पसंद आती हैं, तो आज हम आपको व्हाइट कलर के लहंगे और साड़ी के संग पहनने के लिए कुछ कंट्रास्ट कलर की ज्वेलरी दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया लेकर उन्हें अपना व्हाइट आउटफिट संग पेयर कर सकती हैं।
यदि आप वेडिंग सीजन में अपने व्हाइट लहंगे या साड़ी के संग ज्वेलरी खोज रही हैं, तो गोल्डन ज्वेलरी परफेक्ट रहेगी। व्हाइट और गोल्डन का कॉम्बिनेशन वाली परफेक्ट लगता है। यह पेयर डिसेंट नजर आता है। इसको आप साड़ी और लहंगे दोनों के संग पहन सकती हैं। आप इस तरह की लांग टेंपल ज्वेलरी से अपना लुक रॉयल बना सकती हैं। साथ में, मिनिमल मेकअप, बन हेर स्टाइल और हाथों में रेड व्हाइट बैंगल्स आपको परफेक्ट फिनिश देंगी।

व्हाइट कलर की साड़ी और लहंगे लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह की पिंक कलर की अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी को पहन सकती हैं। यह आपके लुक को ब्यूटीफुल लुक देगी। वेडिंग में कैरी करने के लिए यह ज्वेलरी परफेक्ट रहेगी। यंग गर्ल्स इस तरह की ज्वेलरी को काफी पसंद करती हैं। इनके संग आप बालों को ओपन करके स्ट्रेट रखें और मेकअप को ग्लॉसी टच देकर अपना लुक ग्रेसफुल बनाएं।
ये भी पढ़ें: AD Necklace Set Designs: 3 डायमंड के नेकलेस सेट जो आपके लुक को देंगे रॉयल टच, देखें डिजाइंस

अगर आपको अपने व्हाइट लहंगे संग कैरी करने के लिए ज्वेलरी समझ नहीं आ रही है तो आप इस तरह की रेड एंड व्हाइट ज्वेलरी को खरीद सकती हैं। यह काफी रॉयल लुक देती है। इसमें स्टोन और बीड्स का वर्क किया गया है। ऐसे में यह वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट चॉइस है। लहंगे के संग आप इसे पहनकर अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। साथ में, कर्ली हेयर, रेड एंड व्हाइट बैंगल्स, और एचडी मेकअप टच देकर अपना लुक प्रिटी बनाएं।
ये भी पढ़ें: अपने ब्राइडल आउटफिट के साथ कलर कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी पहनने के ये Basic Rules जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Myntra/Rubans/DENICRAAS/Zaveri Pearls
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।