herzindagi

ये हैं दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टे‍शन

जब दुनिया की सबसे खूबसूतर जगहों की बात करते हैं, तो हमारे जहन में बर्फीले पहाड़, सी बीच और खूबसूरत मॉन्यूमेंट्स की तस्वीर उभर कर आती है। मगर दुनिया में कुछ ऐसे मेट्रो स्टेशन भी मौजूद हैं जहां घूमना आपके लिए एक ट्रैवल ट्रीट साबित होगा। जी हां, आम मेट्रो स्टेशन से ये मेट्रो स्टेशन बेहद अलग हैं। इनका इंटीरियर इतना खूबसूरत है कि आप इन्हें  निहारती ही रह जाएंगी। कहीं आपको म्यूजियम जैसी फीलिंग आएगी तो कहीं होटल जैसी। 

Anuradha Gupta

Her Zindagi Editorial

Updated:- 26 Jun 2018, 23:06 IST

रशिया के सेंट पीटरबर्ग का ऐवटोवो स्टेशन

Create Image : image courtesy : assets.inhabitat.com

ऐवटोवो रशिया का एक इंडस्ट्रियल  ऐरिया है, जहां घूमने के लिए तो कोई भी जाना पसंद नहीं करेगा। मगर रशिया के सेंट पीटरबर्ग के ऐवटोवो मेट्रोस्टेशन जो एक बार देख ले वो यहां बार बार आना चाहेगा। इस स्टेशन में एंटर करते ही ऐसा लगता है मानो किसी म्यूजियम में आ गए हैं। इस स्टेशन को ग्‍लास पिलर्स, व्हाइट मार्बेल वॉल्स और खूबसूरत झूमर से सजाया गया है। रशिया में किसी भी सबवे और मेट्रो स्टेशन में तस्वीरें खींचना मना है। यदि यहां तस्वीरें  खींचते सिक्योरिटी गार्ड पकड़ ले तो तगड़ा फाइन लगाया जाता है। 

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी का यूनियन मेट्रो स्टेशन

Create Image : image courtesy: archpaper.com

 वॉशिंगटन डीसी अमेरिका की कैपिटल होने के साथ ही एक ऐसा शहर भी है जो ढेरों मॉन्यूमेंट्स से भरा हुआ है। यहां के खूबसूरत चर्च वर्ल्ड फेमस हैं। मगर यहां एक ऐसा मेट्रो स्टेशन भी है, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस स्टेशन का नाम यूनियन मेट्रो स्टेशन है। इसकी बनावट चर्च जैसी ही है। इसकी सीलिंग पर की गई बेहतरीन कार्विंग आपको और कहीं भी देखने को नहीं मिलेगी। इस मेट्रो स्टेशन में आप सब कर सकते हैं मगर कुछ खा नहीं सकते। जाहिर है इतने खूबसूरत स्टेशन को भला कौन गंदा करना चाहेगा।

ताइवान के काऊशुंग का फॉर्मोसा बुलेवार्ड स्टेशन

Create Image : image courtesy: preoodeviantart.net

इस मेट्रो स्टेशन को दुनिया के सबसे बड़े खूबसूरत ग्लास वर्क वाले डोम्ब के लिए पहचाना जाता है। इस डोम्ब को और भी खूबसूरत बनाती हैं इसमें लगी कलरफुल लाइट्स। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह डोम्ब‍ एक इटैलियन आर्टिस्ट ने डिजाइन किया था और इसे तैयार करने में पूरे 4 साल लगे थे। इस डोम्ब‍ में 4500 कलर्ड ग्लास पैनल लगे हैं, जिन्हें खासतौर पर जमर्नी से मंगवाया गया था। इस डोम्ब के माध्यम से अर्थ, लाइट और फायर को दर्शाया गया है। वैसे इस स्टेशन में आपको कई 3डी वॉल पेंटिंग्सि भी देखने को मिलेंगी।  

मॉस्को का कोम्सोमोल्स्काय स्टेशन

Create Image : image courtesy: static.thousandwonders.net

मॉस्को के कोम्सोमोल्स्काय मेट्रो स्टेशन को देख कर आप स्पीचलेस महसूस करेंगी। वर्ष 1952 में बनाए गए इस स्टेशन में व्हाइट मार्बेल पर बहतरीन कार्विंग देखने को मिलती है। यहां एंटर करते ही आपको मेट्रो स्टेशन से ज्यादा बॉलरूम में होने का एहसास होगा । 

इटली के नेपल्स शहर का यूनीवर्सिटी मेट्रो स्टेशन

Create Image : image courtesy: i.ytimg.com

इस स्टेशन पर ज्यादातर स्टूंडेंट्स का आनाजाना रहता है इसलिए इस स्टे्शन को उन्हींं की तरह क्रिएटिव लुक दिया गया है। अगर आपका मन कभी ढेर सारे रंगों वाले सागर में गोते लगाने का करे तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इस मेट्रो स्टेशन में इतने रंगों का इस्तेमाल किया गया है कि शायद ही एक जगह पर अपने पहले कभी इतने सारे रंग देखें होंगे। 

पैरिस का आर्ट एट मिटायर्स मेट्रो स्टेशन

Create Image : image courtesy: static6.bussinessinsider.com

फैशन कैपिटल कही जाने वाली फ्रांस की राजधानी पैरिस में हर चीज में आपको क्रिएटिविटी देखने को मिल जाएगी। यहां तक की इस शहर के मेट्रो स्टेशन भी बेहद खूबसूरत हैं। खासतौर पर आप अगर पैरिस जाएं तो यहां के आर्ट एट मिटायर्स मेट्रो स्टेशन में एक बार जरूर विजिट करें। इस स्टेशन में 19वीं शताबदी की आर्ट और मॉडर्न आर्ट का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। यहां पर एंटीक फोटोफ्रेम जहां आपको अतीत के दिनों की याद दिलाएंगे वहीं कॉपर वॉल्स, सिल्वार चेयर्स और सीलिंग में लटके गियर्स में आपको मॉडर्न आर्ट की झलक मिलेगी।  

ये हैं दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टे‍शन | 6 most beautiful metro stations of the world | Herzindagi