Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

आपको भी पसंद है ब्रेड खाना? चलिए जानते हैं इन हेल्दी ब्रेड्स के बारे में

क्या आपको मालूम है आपके आसपास एक नहीं बल्कि, कई तरह के हेल्दी ब्रेड उपलब्ध है। आज आपको कुछ हेल्दी ब्रेड्स के बारे बताने जा रहे है।   
Updated:- 2020-10-16, 19:31 IST
know about types of healthy bread tips

'सुबह के नाश्ते में क्या चाहिए? कुछ अधिक नहीं बस, ब्रेड और बटर लगा कर दे देना काम चल जायेगा', शाम को नाश्ते में क्या चाहिए? ब्रेड ऑमलेट बना के दे दो आराम से खा लूंगा'। क्यूं, सही कहा ना? सुबह या शाम के नाश्ते में लगभग हर घर में ब्रेड शामिल ना ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। ऐसा लगता है ब्रेड के बिना ना ही सुबह गुज़र सकता है ना ही शाम, लेकिन एक ही ब्रेड खा-खा के आप बोर नहीं हो जाते? अगर बाज़ार में अलग-अलग और हेल्दी ब्रेड्स उपलब्ध है तो फिर एक ही ब्रेड बार-बार क्यूं खाना। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ब्रेड के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्टी ही नहीं बल्कि, हेल्दी भी होते हैं। चलिए जानते है इन ब्रेड्स के बारे-

मल्टीग्रेन ब्रेड

know about types of healthy bread inside

जब बाज़ार में एक से एक हेल्दी ब्रेड मौजूद है तो फिर आप एक ही ब्रेड पर क्यूं निर्भर है। मल्टीग्रेन ब्रेड बनाने के लिए रिफाइंड आटे का उपयोग किया जाता है। कई जानकारों का मानना है कि इस ब्रेड में विटामिन बी, ए, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो अलगी बार साधारण ब्रेड खरीदने से पहले मल्टीग्रेन ब्रेड के बारे ज़रूर सोचें।

इसे भी पढ़ें: कमल ककड़ी है बहुत फायदेमंद, साफ करने और काटने के लिए ये आसान टिप्‍स आजमाएं

फ्रूट ब्रेड 

know about types of healthy bread inside

जब फ्रूट का स्वाद एक ब्रेड में मिल सकता है तो ब्रेड के साथ जैम, फ्रूट्स या किसी अन्य चीज को खाने से क्या फायदा। जी हां, फ्रूट ब्रेड एक ऐसा ही ब्रेड है जिसमें आपको ब्रेड के साथ फ्रूट का भी स्वाद मिलेगा। इसे अन्य ब्रेड की तरह टोस्ट करने की ज़रूरत भी नहीं। बस प्लास्टिक से निकाला और खा लिया। यह स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी होता हैं।      

Ciabatta ब्रेड

know about types of healthy bread inside

यह एक इटालियन ब्रेड है जो खाने के साथ-साथ बेहद हेल्दी भी माना जाता है। वैसे भारत में इटालियन फूड्स वर्षो से पसंद किए जाते रहे हैं। आज भी आपको हर गली-मोहल्ले और चौराहे पर एक ना एक इटालियन होटल दिख ही जायेगा। अगर आपको इटालियन खाना पसंद है तो ये ब्रेड भी आपको बेहद पसंद आएगा। इसे गेंहू के आटे, नमक और खमीर के इस्तेमाल से बनाया जाता है।

 

Focaccia ब्रेड 

know about types of healthy bread inside

यह भी एक इटालियन ब्रेड है जिसे आमतौर पर इटली के हर घर में देखा जा सकता है। बाज़ार में आपको ये ब्रेड आसानी से मिल जायेगा। ये ब्रेड टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इस ब्रेड को बनाने में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है, और आप बखूबी जानते है कि लहसुन हेल्थ के लिए कितना सही माना जाता है। कहा जाता है कि थोड़ा बहुतम इसमें जैतून का तेल भी मिक्स रहता जो हेल्थ के एरफ़ेक्ट माना जाता हो।

 

इसे भी पढ़ें: ये फूड्स ताजा ही नहीं बल्कि, बासी होने के बाद भी लगती है और भी टेस्टी

अन्य ब्रेड 

ब्रेड के इस सूची में ब्राउन ब्रेड भी है। कहा जाता है की इस ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,फाइबर, मैग्नीशियम ,कैल्शियम, और आयरन मौजूद रहते हैं जो हेल्थ के लिए परफेक्ट आहार है। इसी तरह राई की ब्रेड भी हेल्थ के लिए सही माना जाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@generalmills.com,thecafesucrefarine.com) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।