Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:39 AM IST

घर पर लें इटालियन खाने का मजा, बनाएं वेजीटेबल रिसोतो

वेजीटेबल रिसोतो एक इटालियन डिश है। चीज और क्रीम से बनी चावल की यह रेसिपी खाने में बहुत टेस्‍टी लगती है। तो आइए जानें, इस रेसिपी को बनाने की तरीका।
Updated:- 2019-03-15, 20:21 IST
vegetable risotto main

वेजीटेबल रिसोतो एक इटालियन डिश है और इटालियन डिश की मांग को देखते हुए ज्‍यादातर बड़े रेस्‍टोरेंट के मेनू में ये रेसिपी पाई जाती है। इसलिए अगर आपको अभी तक इटली जाने का मौका नहीं मिला है तो आप इसे इंडिया में भी ट्राई कर सकती हैं और अगर आप नई-नई रेसिपीज बनाने का शौक रखती हैं तो आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। कुछ इटालियन रेसिपीज का स्‍वाद इंडियन रेसिपीज से मिलता जुलता है। वेजीटेबल रिसोतो उनमें से एक है, चीज और क्रीम से बनी चावल की यह रेसिपी खाने में बहुत टेस्‍टी लगती है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी कम लगता है। बच्चों को आजकल इंडियन डिश के बजाय इटालियन और चाइनीज डिश अधिक पसंद आती है। आप बच्चों के लिए वेजीटेबल रिसोतो बना सकती हैं यह डिश उनको बहुत पसंद आएगी और यह उनके लिए हेल्दी भी है।

vegetable risotto inside

इसे जरूर पढ़ें: इस होली को बनाएं थोड़ा मीठा, जानें 2 तरह की गुजिया रेसिपी

रिसोतो बनाने के लिए रिसोतो राइस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको अगर रिसोतो राइस की जानकारी नहीं हैं या आपको शॉप में रिसोतो राइस नहीं मिल रही हो तो आप इसकी जगह बासमती चावल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। रिसोतो राइस और बासमती चावल का स्‍वाद लगभग एक सा ही होता है। तो आइए जानें, इटालियन डिश वेजीटेबल रिसोतो बनाने की रेसिपी।

  • तैयारी का समय: 10 मिनट
  • पकाने का समय: 15 मिनट

वेजिटेबल रिसोतो बनाने के लिए सामग्री:

  • इटैलियन रिसोतो राइस- 1 कप
  • ऑलिव ऑयल- 50 एमएल
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • गाजर- 1
  • फ्रेंच बीन्स- 1
  • लहसुन- 4-5 कलिया
  • क्यूब्स में कटे हुए बटर- 40 ग्राम
  • परमेसन चीज- 50 ग्राम
  • फ्रेश क्रीम- 3 टेबल-स्पून
  • एवोकैडो प्यूरी- 1 टेबल स्‍पून
  • नींबू का रस- 1/2 टेबल स्‍पून
  • वेजिटेबल स्टॉक- आवश्यकतानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • टोमेटो सॉस- 2 टेबल स्‍पून

vegetable risotto inside

वेजिटेबल रिसोतो बनाने का तरीका:

  • प्‍याज को छोटे-छोटे आकार में काट लें। लहसुन को कद्दूकस कर लें।
  • शिमला मिर्च, गाजर और फ्रेंच बीन्स को छोटे-छोटे आकार में काटकर उबाल लें। उबले हुए वेजिटेबल स्टॉक को रख लें।
  • गैस में धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और इसमें ऑलिव ऑयल डालें और गर्म करें। जब ऑलिव ऑयल गर्म हो जाएं तो उसमें प्याज और लहसुन डालें और फ्राई करें।
  • जब प्याज गल हो जाए, तो इसमें चावल को बिना धोए ही डाल दें और फ्राई करें। थोड़ी देर फ्राई करने के बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक को धीरे-धीरे मिलाएं।
  • अब इसमें नमक और मिर्च पाउडर मिलाएं और चावल को पकने दें, जब चावल पक जाए तो इसे अलग रख लें।

vegetable risotto inside

 

इसे जरूर पढ़ें: दही का मजा दोगुना करना है तो इन 9 तरीकों से बनाएं रायता

  • गैस में धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और इसमें बटर डालें और गर्म होने दें, जब बटर गर्म हो जाए तो इसमें उबली हुई सब्जियां डालें और फ्राई करें।
  • जब सब्जियां फ्राई हो जाए तो इसमें चावल मिलाएं। साथ ही, बटर, क्रीम और चीज भी मिलाएं और बीच-बीच में आलू मैशर से मसलते हुए पकाएं।
  • अब इस चावल के ऊपर चीज छिड़ककर इसे पहले से गर्म ओवन में 200°c के तापमान पर 10 मिनट तक बेक कर लें। अब चावल को एक प्‍लेट में डालकर अच्छी तरह से सेट कर लें।
  • एवोकाडो की चटनी बनाने के लिए एवोकाडो को छीलकर बारीक पीस लें और इसमें नींबू का रस और नमक मिलाएं।

आपकी वेजिटेबल रिसोतो तैयार है, इसे टोमैटो सॉस और एवोकाडो की चटनी के साथ सर्व करें। रिसोतो को आप गार्लिक ब्रेड के साथ खा सकती हैं।

Photo courtesy- (Taste, Minimalist Baker & Simply Recipes)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।