Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब तक कर पाएंगे दर्शन

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के साथ-साथ यमुनोत्री, गंगोत्री और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब यात्रियों के पास इस साल दर्शन के लिए कुछ ही समय बचे हैं।
kedarnath dham gates closed on 3rd november 2024

अगर अभी तक केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए नहीं गए हैं, तो जल्दी से प्लान बना लें। क्योंकि जल्द ही मंदिर के कपाट बंद होने वाले हैं। हर साल सर्दियों के शुरुआती महीनों में मंदिर के दरवाजे भक्तों के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इसके बाद यह अगले साल अप्रैल या मई के महीनों में वापस भक्तों के लिए खोले जाते हैं। इस साल 2024 में बाबा के मंदिर के दर्शन के लिए कपाट 10 मई को खोल दिए गए थे।

कपाट खुलते ही लाखों की भीड़ बाबा के दर्शन के लिए पहुंच गई थी, जिससे कई लोगों को दर्शन में परेशानी का सामना करना पड़ा था। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग आधे रास्ते से ही वापस आ गए थे, तो वहीं कई लोगों ने जाने का प्लान ही कैंसिल कर दिया था। लेकिन अभी भी आपके पास मौका है। मंदिर के कपाट बंद होने से पहले आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कब से बंद हो रहे हैं चारों धाम के कपाट (Kedarnath Dham Closing Date 2024)

kedarnath dham gates closed on 3rd november

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बताया गया है कि इस साल 3 नवंबर 2024 को केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हर साल शीतकाल के दौरान चारो धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। केदारनाथ धाम के बाद गंगोत्री के कपाट दिवाली के अगले दिन अन्नकूट पर्व पर बंद हो जाएंगे। वहीं यमुनोत्री के कपाट भैया दूज पर बंद कर होंगे। अभी बद्रीनाथ मंदिर के बंद होने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। इसका फैसला दशहरे के त्योहार पर होगा।

इसे भी पढ़ें- Dev Bhoomi Tour Packages: इन 2 टूर पैकेज से कर पाएंगे चार धाम की यात्रा, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

हर साल क्यों बंद होते हैं चारों धाम के कपाट

char dham gates closed on 3rd november 2024

भाई दूज दिवाली का पर्व आने के बाद ठंड बढ़ जाती हैं। ऐसे में चारों धाम ऊंचाई पर होने के कारण यहां ठंड और भी ज्यादा चरम पर होती है। इन सभी धामों तक पहुंचने का रास्ता भी कठिन है, जो ठंड के दौरान और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे आप ऊंचाई पर जाते हैं, तो अधिक ठंड के कारण आपको सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है।

वहीं सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को मदद मिलने में भी परेशानी हो सकती है। ठंड के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी भी होती है। यही कारण है कि भैया दूज के बाद बाबा केदारनाथ के दर्शन रोक दिए जाते हैं। इसके बाद महाशिवरात्रि पर चार धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इन टूर पैकेज से कर पाएंगे अलग-अलग मंदिरों के दर्शन, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP