IRCTC के इन टूर पैकेज से कर पाएंगे अलग-अलग मंदिरों के दर्शन, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

टूर पैकेज में यात्रा की पूरी योजना पहले से बनायी जाती है। इसमें यात्रा के दौरान आप लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी पहले ही जान लेते हैं। इसके अलावा आपको पहले एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता है, इसके बाद आपको यात्रा के दौरान कोई पैसे नहीं देने होते। इसलिए टूर पैकेज से यात्रा करना फायदेमंद रहता है। टूर ऑपरेटर, होटल, टिकट और घूमने के लिए कैब और बस की सुविधा का खर्च पहले ही ले लेता है।
आपको यात्रा के दौरान बार-बार पैसे देने की भी चिंता नहीं रहती। इसलिए यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेल भी समय-समय पर टूर पैकेज लेकर आता है। पिछले कुछ समय से इसमें यात्रियों को मंदिरों के दर्शन की भी सुविधा मिल रही है। इन टूर पैकेज से आप अपने माता-पिता को फेमस मंदिरों के दर्शन के लिए भेज सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको IRCTC के मंदिर टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कनिपक्कम, श्रीकालहस्ती, तिरुचानुर, तिरुमला और तिरुपति
- इस पैकेज में आपको एक साथ कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है।
- यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है।
- पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7720 रुपये है।
- पैकेज में ट्रेन और कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें- IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से बस टिकट कैसे बुक करें, जानें
वाराणसी और प्रयागराज दर्शन टूर पैकेज
- इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है।
- यह 5 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
- सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से इस टूर पैकेज पैकेज की शुरुआत हो रही है।
- पैकेज में ट्रेन और कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 21220 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
लखनऊ और अयोध्या दर्शन टूर पैकेज
- इस पैकेज में आपको एक साथ कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है।
- यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है।
- पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11235 रुपये है।
- पैकेज में ट्रेन और कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग करने का तरीका आसान है।
बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री टूर पैकेज
- इस पैकेज में आपको एक साथ कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 15 सितंबर से हो रही है।
- यह 12 रात और 13 दिनों का टूर पैकेज है।
- पैकेज की शुरुआत चेन्नई से हो रही है।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62,900 रुपये है।
- पैकेज में ट्रेन और कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।