How Semolina Is Made: सूजी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसके बिना उपमा, हलवा, इडली और कई साउथ इंडियन डिशेज तैयार की जाती हैं। मगर क्या कभी आपने सोचा है कि सफेद रंग की दिखने वाली सूजी को आखिर बनाया कैसे जाता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि इसे चावल या मैदे जैसी चीज से रिफाइंड किया जाता है। हकीकत में ऐसा नहीं होता, सूजी को गेहूं से तैयार किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सूजी तैयार करने के लिए आखिर किस किस्म के गेहूं का इस्तेमाल होता है?
क्या यह वही गेहूं है जो हम रोज आटे के रूप में इस्तेमाल करते हैं, या फिर कुछ खास? ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि घर में मौजूद गेहूं से ही सूजी बनाई जाती है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। सूजी बनाने के लिए एक खास तरह के गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस लेख में गेहूं के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सूजी को जिस गेहूं से बनाया जाता है, इसका नाम ड्यूरम गेहूं है। यह रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेहूं से काफी अलग होता है। इसलिए ड्यूरम गेहूं की बनावट ज्यादा कठोर होती है और इसका रंग हल्का पीला होता है। यही वजह है कि इससे तैयार की गई सूजी भी थोड़ी मोटी, दानेदार और हल्के पीले रंग की होती है।
ड्यूरम गेहूं में ग्लूटेन की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो सूजी को इडली, हलवा या पास्ता जैसी चीजों के लिए परफेक्ट बनाता है। यही गेहूं इटली में पास्ता और सेमोलिना बनाने के लिए भी इस्तेमाल होता है।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: सूजी से कीड़ों को भगाने के लिए आजमाएं ये हैक्स
वैसे तो यह बहुत ही कम जगह पर उगाया जाता है, भारत में इसकी फसल बहुत ही कम जगहों पर होती है जैसे- मध्य प्रदेश, राजस्थान या कर्नाटक आदि। मगर यह आसानी से मार्केट में मिल जाएगा, आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
यह गेहूं खासतौर पर सूजी, पास्ता, मैक्रोनी और सेमोलिना प्रोडक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पहचान करने के आपको देखना होगा कि ड्यूरम गेहूं का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है।
साथ ही, इसके दाने सख्त, कड़े और मोटे होते हैं। इसे हार्ड गेहूं भी कहा जाता है। ड्यूरम गेहूं में हल्की चमक होती है। इसमें हल्का ग्लॉसी टेक्सचर दिखता है।
अगर आप चाहें तो रोजाना इस्तेमाल होने वाले गेहूं की मदद से घर पर सूजी तैयार कर सकती हैं। यह गेहूं सॉफ्ट या हार्ड व्हीट होता है, जो चक्की में पीसकर आटे में बदल जाता है। इस गेहूं से भी मोटे पीसकर सूजी जैसी बनावट दी जा सकती है, लेकिन वह असली सूजी जैसी नहीं होगी।
इसकी क्वालिटी, टेक्सचर और टेस्ट अलग होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप मार्केट में मिलने वाली असली सूजी दरअसल अलग प्रोसेस और खास गेहूं से बनाई जाती है। इसकी क्वालिटी में अलग ही तरह का फायदा होगा।
इसे जरूर पढ़ें- रवा को सही से रोस्ट और स्टोर करने के इन तरीकों के बारे में आप भी जानें
इस तरह से सूजी हमारे घर तक पहुंचती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।