Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

नैनी झील: सात पहाड़ियों से घिरी एक बेहद ही खूबसूरत झील

इस लेख में हम आपको नैनी झील के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
Updated:- 2021-09-15, 10:36 IST
know interesting facts  about naini lake

उत्तराखंड! यानि देव भूमि। इस राज्य के लगभग हर शहर में कुछ ऐसी जगहें हैं जो आज से नहीं बल्कि पौराणिक काल से बेहद ही लोकप्रिय जगह मानी जाती है। सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में शुमार नैनीताल के बारे में भला कौन नहीं जानना चाहेगा। इस शहर में मौजूद अन्य जगहों की तरह नैनी झील यानि नैनीताल झील भी बेहद फेमस जगह है। ताजे पानी की सुरम्य झील नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। विशेष रूप से सुबह और सूर्यास्त के दौरान लुभावने दृश्य के लिए समूचे भारत में फेमस है। इस झील की कई रोचक कहानियां हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा। आज इस लेख में हम आपको नैनी झील (नैनीताल झील) के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

झील का ऐतिहासिक महत्व

interesting facts  about naini lake inside

इस झील को लेकर कई ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्य जुड़े हैं। एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार लगभग साल 1839 में, एक यूरोपीय व्यवसायी ने नैनी झील की खोज की थी। वहीं हिंदू ग्रंथों के अनुसार स्कंद पुराण में इस झील का नाम त्रिऋषि सरोवर से प्रचलित है। कहा जाता है कि पौराणिक काल में इसी जगह तीन महान ऋषि ध्यान करा करते थे और उन्होंने एक गड्ढा खोदा, जो पानी से भर गया और इसके बाद इसे नैनी झील और त्रिऋषि सरोवर के नाम से जाना जाने लगा।

इसे भी पढ़ें:हिमालय की गोद में मौजूद हैं कई रहस्यमयी कहानियां, आप भी जानिए

नैनी झील की पौराणिक कथाएं

interesting facts  about naini lake inside

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैनी झील को भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस झील को कई लोग देवी सती की मृत्यु की कहानी से भी जोड़कर देखते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब शिव ने सुदर्शन चक्र का उपयोग करते हुए देवी सती के शरीर को 52 हिस्सों में काटा, तब उनकी आंख इसी स्थल पर गिरी थी, जिसके बाद आंख की नैन ताल या झील के रूप में जाना जाने लगा। आज भी कई लोग इस झील को नैनी देवी माता के नाम से जानते हैं।(इंडिया की 5 खूबसूरत झील)

अन्य रोचक तथ्य

interesting facts  about nainital lake inside

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैनी यानि नैनीताल झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई हैं। उत्तर पश्चिम में नैनी पीक, दक्षिण पश्चिम में टिफिन प्वाइंट और उत्तर में बर्फ से ढकी चोटियों से घिरी है।
  • शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि हर साल नैनी झील में नौकायन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
  • इसके अलावा अक्टूबर और नवंबर के महीनों के दौरान कुमाऊं उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।
  • इस जगह को माता सती के स्थापित 52 शक्तिपीठों में एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।
  • ब्रिटिश काल में अंग्रेजों की यह सबसे पसंदीदा जगहों में से एक थी, यहां सुबह और शाम को टहलने के लिए आते थे।

इसे भी पढ़ें:कंचनजंगा नेशनल पार्क: दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर मौजूद एक अद्भुत जगह

आसपास घूमने की जगह

about naini lake

ये तो आप जानते होंगे कि नैनीताल हिल स्टेशन उत्तराखंड की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। ऐसे में नैनी झील के आसपास कुछ ऐसी बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। नैना देवी मंदिर, भीमताल, नैना पीक और हनुमान गढ़ी जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैनीताल झील घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर और दिसंबर के महीने को माना जाता है। इसके अलावा आप नैनी झील में बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।