मानव मुख वाली प्रतिमा से लेकर विशाल मूर्ति तक, गणेश उत्सव में इस बार तमिलनाडु के इन खूबसूरत गणपति मंदिरों में दर्शन करने जा सकती हैं आप

गणेश उत्सव के दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग 10 दिनों के इस पर्व में हर दिन अलग मंदिरों में दर्शन का प्लान बनाते हैं।
human faced idols to giant statues explore tamil nadus iconic ganpati temples during ganesh utsav 2025
human faced idols to giant statues explore tamil nadus iconic ganpati temples during ganesh utsav 2025

तमिलनाडु के गणपति मंदिरों की खासियत यह है कि यहां आपको हर रूप में गणेश जी के दर्शन करने का मौका मिल जाएगा। यहां गणेश जी की पूजा भी अलग और खास तरह से होती है। गणेश उत्सव की शुरुआत होते ही तमिलनाडु के कुछ खास गणपति मंदिर चर्चा में आ गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां भगवान गणेश के पंडाल तो सजते ही हैं, साथ में मंदिरों को भी यूनिक तरीके से सजाया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तमिलनाडु के कुछ खूबसूरत मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

यहां है मानव मुख वाले गणपति मंदिर

तमिलनाडु के थिलतर्पणपुरी में आदि विनायक मंदिर में भगवान गणेश जी का मुख मानव रूप में है। यह वही रूप है, जिसे माता पार्वती ने अपने हाथों से बनाया था। हालांकि, बाद में उन्हें हाथों हाथी का मुख लगाया गया था। यहां बप्पा की मूर्ति लगभग 5 फुट ऊंची है। यहां भी आप भगवान के हाथों में मोदक देख सकते हैं। उनके हाथों में मोदक के साथ कुल्हाड़ी, पाश और कमल भी है।यहभारत के फेमस गणपति मंदिरमें से एक है।

  • लोकेशन- श्री आदि विनयगर मंदिर, सेठलापति, थिलातर्पणपुरी
  • समय- सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, शाम 4:30 से 7 बजे तक
तमिलनाडु के थिलतर्पणपुरी में आदि विनायक मंदिर

पिल्लयारपट्टी विनयगर मंदिर

इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि इसे चट्टानों को काटकर तैयार किया गया था। यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि मंदिर में प्रवेश करते ही गहरी शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। ध्यान रखें कि मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके अलावा मंदिर में फटे और छोटे कपड़े भी नहीं पहनना अलाउ है। यहां पार्किंग की जगह भी आपको मिल जाएगी।

  • लोकेशन- कोइल रोड, कूथाडिपट्टी, पिल्लयारपट्टी, तमिलनाडु
  • समय- सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4-8:30 बजे तक
human faced idols to giant statues explore tamil nadus iconic ganpati temples during ganesh

अरुल्मिगु श्री वरसिद्धि वल्लभ महागणपति मंदिर

इस मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान ज्यादा भीड़ रहती है। यह मंदिर बेसेंट नगर डिपो के ठीक सामने स्थित है। यहां आपको एक साथ 2 विनायक प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। विनायक चतुर्थी के दौरान यहां भव्य उत्सव मनाया जाता है।यहभगवान गणेश के खूबसूरत मंदिरोंमें से एक है।

  • लोकेशन- तीसरा एवेन्यू, बेसेंट नगर, चेन्नई, तमिलनाडु
  • समय- सुबह 6:30-11, शाम 4:30-9 बजे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP