Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के मौके पर बनाएं कर्नाटक के इन गणपति मंदिरों में दर्शन का प्लान, यहां अनोखी है बप्पा की प्रतिमा

Karnataka Me Ganesh Ji Ke Mandir: भारत में आपको एक से एक गणेश जी के सुंदर मंदिर देखने को मिलते हैं, लेकिन कर्नाटक में गणपति की भक्ति का रंग कुछ और ही देखने को मिलता है। यहां के मंदिरों की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता अनोखी है। इन मंदिरों में आपको प्राचीन परंपराओं और वास्तुकला का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। यहां कहीं समुद्र किनारे गणपति मंदिर की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो कहीं पहाड़ों की ऊंचाइयों पर विराजमान गणु महाराज का स्थान अनोखा लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक में फेमस गणपति बप्पा के अनोखे मंदिरों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
कर्नाटक में फेमस गणेश मंदिर कहां है? (Famous Ganesh temples in Karnataka)
इडगुंजी महागणपति मंदिर- हमेशा आपने गणेश भगवान की मूर्ति 4 या 8 हाथों वाली देखी होगी। किसी भी मंदिर में आपको 2 हाथों वाले बप्पा नहीं मिलेंगे, लेकिन इडगुंजी महागणपति मंदिर में आपको भगवान गणेश की मूर्ति में 2 हाथ ही दिखेंगे। जिसमें एक में कमल और दूसरे में मोदक है।
- लोकेशन- इदागुंजी रोड, इदागुंजी कटरी, मेलिन-इदगुंजी, कर्नाटक
- खासियत- मंदिर का इतिहास 1500 साल पुराना बताया जाता है। यहां की पूजा परंपराएं और अनुष्ठान भी प्राचीन शैली में ही होता है। इस मंदिर को कर्नाटक का दूसरा सिद्धिविनायक मंदिर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- डमरू वाले बप्पा से लेकर ऊंची मूर्ति तक, यूपी में ऐसे हैं भगवान गणेश के मंदिर, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान
कर्नाटक में सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा कहां है?
डोड्डा गणपति मंदिर लोगों को इसलिए आकर्षित करता है, क्योंकि कर्नाटक में आपको और कहीं गणेश भगवान की बड़ी प्रतिमा देखने को नहीं मिलेगी। यहां गणपति की प्रतिमा करीब 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी है। यह भगवान गणेश के खूबसूरत मंदिरों में से एक है।
- खासियत- यह कर्नाटक का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। गणेश पर्व में यहां का माहौल और भी अच्छा होता है।
- लोकेशन- बसवनगुडी, बेंगलुरु, कर्नाटक
महागणपति मंदिर
यह मंदिर महाबलेश्वर मंदिर के पास स्थित है। लोग पहले गणपति मंदिर के पास जाते हैं और महाबलेश्वर मंदिर में शिव के दर्शन के लिए जाते हैं। इस मंदिर का डिजाइन आपको अन्य मंदिरों से अलग लगेगा। मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति छोटी है और उसके सिर पर एक छेद भी देखने को मिलेगा। यह भारत के फेमस गणपति मंदिर में से एक है।
- लोकेशन- गंगावली रोड, नादुमास्केरी, गोकर्ण, कर्नाटक
- समय- सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
इसे भी पढ़ें- Mysterious Ganesh Temples: देश में स्थित इन रहस्यमयी गणेश मंदिरों क्या आपने दीदार किया? बेहद रोचक है कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।