पत्थर की नक्काशी से लेकर सोने की मूर्तियों तक, साउथ इंडिया में बसे हैं गणपति के अद्भुत मंदिर, गणेश चतुर्थी पर जा सकती हैं आप

South India Unique Ganesh Temple: देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पंडाल सज चुके हैं। यह पर्व केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए बेहद खास पर्व है। इस पर्व में लोग 10 दिनों तक पूजा-अर्चना कर विसर्जन करते हैं। लोगों का मानना है कि इस पर्व में बप्पा उसके जीवन की हर रुकावट को दूर करते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस खास मौके पर देशभर के मंदिरों की सजावट भी अनोखी होती है। भारत में ऐसे कई अनोखे गणेश मंदिर हैं, जिनकी खासियत उन्हें बाकी मंदिरों से अलग बनाती है। साउथ इंडिया में भी ऐसे कई मंदिर है, जो देश के अन्य मंदिरों के मुकाबले खास और अलग है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत के खूबसूरत मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
चित्तूर के इस मंदिर में गणेश मूर्ति हर साल बढ़ती है
कनिपकम विनायक मंदिर, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। मंदिर में एक कुआं भी, जिसे लेकर लोगों का मानना है कि इसके पानी से सारे पाप धुल जाते हैं। इस मंदिर में झूठ बोलना भी पापा है। लोगों का मानना है कि यहां झूठ बोलकर कोई भी शपथ नहीं ले सकता। यह भारत के फेमस गणपति मंदिर में से एक है।
- खासियत- इस मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा हाथों से नहीं बनाई गई। इसे स्वयूंभू माना जाता है। यहां आपको काले रंग के पत्थर वाली गणेश प्रतिमा आपको देखने को मिलेगी।
- समय- सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक दर्शन कर पाएंगे।
- कैसे पहुंचे- यह चित्तूर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित है। चित्तूर रेलवे स्टेशन से भी यहां पहुंचने में आपको 12 किमी का सफर करना होगा।
image credit-Kanipakam Vinayak
यहां दीवार से प्रकट हुए थे गणपति बप्पा
मधुर श्री मदनंतेश्वर-सिद्धिविनायक नाम से फेमस यह मंदिर केरल के कासरगोड में स्थित है। माना जाता है कि यहां भगवान गणेश दीवार से प्रकट हुए थे। मंदिर में तीन ऊंचे-ऊंचे गुंबद बने हुए है, जो इसे देश के अन्य मंदिरों से अलग बनाते हैं।
- समय- सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे और शाम 5:30 बजे से रात 8:15 बजे तक खुला रहता है।
- कैसे पहुंचे- यह मंदिर केरल के कासरगोड शहर से करीब 7 किमी दूर है। यहां आप अपनी गाड़ी से आ सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- डमरू वाले बप्पा से लेकर ऊंची मूर्ति तक, यूपी में ऐसे हैं भगवान गणेश के मंदिर, परिवार के साथ दर्शन का बनाएं प्लान
image credit- kerala toursim
अरुल्मिगु मुंथी विनयगर मंदिर, कोयंबटूर
यहां गणपति का मंदिर विशाल होने के बाद भी पंडीत जी हर दिन उन्हें सजाते हैं। यहां मूर्ति लगभग 19 फीट ऊंची और 190 टन वजन की है। यहां भी बप्पा की प्रतिमा काले रंग की है, लेकिन खूबसूरती के मामले में यह देश के बड़े से बड़े मंदिर को टक्कर देती है। यह भारत के फेमस मंदिरों में से एक है।
- लोकेशन- पंकजा मिल्स रोड, रामासामी नगर, पुलियाकुलम, कोयंबटूर, तमिलनाडु।
इसे भी पढे़ं-गणेश पर्व को मनाना चाहते हैं खास, तो नोएडा के इन मंदिरों में जाएं परिवार के साथ दर्शन करने

image credit- wikipedia
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।