गणेश पर्व को मनाना चाहते हैं खास, तो नोएडा के इन मंदिरों में जाएं परिवार के साथ दर्शन करने

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भगवान के कुछ खास मंदिरों के बारे में जानकारी दें। आप बप्पा के 10 दिनों के इस पर्व में कभी भी यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

 

ganesh temples in noida must visit with family

7 अक्टूबर से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का पर्व शुरू होने जा रहा है। भगवान गणेश का प्रमुख त्योहार होता है। इसलिए इस खास मौके पर लोग अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करते हैं। जगह-जगह पर गणेश पंडाल भी सजाए जाते हैं और वहां 10 दिनों तक लगातार विधि विधान से बप्पा की पूजा होती है। इस खास मौके पर भक्त भक्त गणेश जी के आशीर्वाद और उनकी कृपा पाने के लिए जगह-जगह पंडाल और मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं।

गणेशोत्सव के दौरान गणेश मंदिरों का रंग रूप पूरी तरह से बदल जाता है। मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया जाता है और जगह-जगह मेला भी लगता है। अगर आप नोएडा में भगवान गणेश का अच्छा मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।

नोएडा सेक्टर 62 में श्री विनायक मंदिर

vinayak temple

बहुत ही सुंदर और साफ-सुथरे इस मंदिर में हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। यह मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला की लिए भी जाना जाता है। क्योंकि अंदर और बाहर की दीवार बेहद आकर्षक हैं। गणेश पर्व के दौरान इस जगह की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि मंदिर की सजावट और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है।

Ganesh temple in Noida for family visit

  • लोकेशन- सी ब्लॉक, फेज़ 2, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 62, नोएडा सेक्टर 62, नोएडा

श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर

vinayaka

यह मंदिर भगवान गणेश और उनके भाई कार्तिकेय को समर्पित है। मंदिर में आपको लगभग सभी भगवान की मूर्ति देखने को मिल जाएगी। लेकिन यहां श्री विनायक और श्री कार्तिकेय की खास पूजा होती है। गणेश पर्व में यहां हर दिन भक्त आते हैं और आरती में शामिल होते हैं। आप भी यहां गणेश पर्व के दौरान अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। यहफेमस गणेश मंदिरमें से एक है।

  • लोकेशन- नोएडा सेक्टर-62 के औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य डी-सर्कल के पास

वरसिद्धि विनयगर मंदिर

नोएडा के इस मंदिर में आपको बप्पा की अनोखी मूर्ति देखने को मिल जाएगी। मंदिर में बप्पा की मूर्ति गहरे काले रंग की है। यहां साथ में ही शिवलिंग की भी पूजा होती है। यह नोएडा के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है। गणेश पर्व में यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन का प्लान बनाएं।

  • लोकेशन- H9X2+P32, अनाम रोड, ब्लॉक जी, सेक्टर 22, नोएडा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP