herzindagi

Kitchen Hacks: इन आसान टिप्स से मिनटों में साफ़ करें जले हुए बर्तनों को

कहा जाता है कि खाना बनाना एक कला है। लेकिन आप पाक कला में चाहें जितनी भी निपुण क्यों न हों कभी न कभी आपसे किचन में कोई न कोई गलती जरूर होती होगी। ऐसी ही गलतियों में से एक है ध्यान न देने की वजह से खाना पकाने वाले बर्तनों का जरूरत से ज्यादा जल जाना। जी हां, डेली रूटीन की भागदौड़ में हम कई बार खाना गैस में चढ़ाकर भूल जाते हैं और बहुत देर तक पकने की वजह से बर्तन जल जाता है ,इससे खाने का स्वाद तो खराब होता ही है साथ ही बर्तन भी खराब हो जाता है। इस जले हुए बर्तन को साफ़ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आइए जानें कुछ आसान किचन हैक्स जिनकी मदद से आप जले हुए बर्तनों को मिनटों में साफ़ करके पहले जैसी चमक दे सकती है।   

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 12 Apr 2021, 18:04 IST

नमक का इस्तेमाल

Create Image :

एक बर्तन से जले हुए भाग को साफ करने के लिए सबसे प्रभावी एजेंटों में से एक है नमक। नमक से जले हुए बर्तन को साफ़ करना बेहद आसान है। इसके लिए एक स्क्रब पैड पर पर्याप्त नमक लें और अपने सामान्य डिश साबुन से बर्तन को साफ करें। नमक एक सफाई एजेंट के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है और जले हुए बर्तन को मिनटों में साफ़ कर देता है। 

 

 

कोक से साफ़ करें

Create Image :

जले हुए बर्तनों को साफ़ करने का एक और प्रभावी उपाय है ब्लैक कलर के सॉफ्ट ड्रिंक्स। इसके लिए आपको बस कोक को बर्तन में डालना है और इसे धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही इसमें से बुलबुले निकलने बंद हो जाते हैं, इसे गैस से हटा दें और प्लास्टिक ब्रश या डिश सोप से इसे स्क्रब करें और जले हुए पैच को दूर करें। यह ट्रिक एल्युमीनियम के बर्तनों पर अच्छी तरह से काम करती है और स्टील के बर्तनों को भी साफ़ करने में मदद करती है। 

बेकिंग सोडा

Create Image :

बर्तन से जिद्दी काले जले हुए निशान को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं और जले हुए बर्तन को इस पेस्ट में कम से कम 15 मिनट के लिए भिगो दें। 15 मिनट बाद बर्तन को किसी भी डिश वॉश सोप से लिक्विड से धो दें।

टोमेटो केचप

Create Image :

जले हुए स्टील के बर्तन को टोमेटो सॉस से मिनटों में चमकाया जा सकता है। इसके लिए टोमेटो सॉस की एक मोटी परत जले हुए बर्तन पर लगाएं। इस परत को रात भर के लिए बर्तन में लगाए रखें। सुबह बर्तन को स्क्रबर की सहायता से साफ़ करें और कमाल देखें। आपका बर्तन पहले की तरह चमक जाएगा और जले हुए दाग दूर हो जाएंगे। 

 

नींबू का रस

Create Image :

नींबू को सफाई के लिए सबसे मुख्य एजेंट के रूप में जाना जाता है। अधिकांश डिशवॉशिंग साबुन में नींबू के तत्व मौजूद होते हैं जो एक सक्रिय तत्व के रूप में काम करते हैं और ये गंदे बर्तनों और कपड़ों से दाग हटाने का काम करते हैं। बर्तन से जले हुए निशानों और दाग-धब्बों को साफ करने के लिए भी नींबू का रस फायदेमंद है। जले हुए बर्तनों से दाग हटाने के लिए नींबू को जले हुए स्थान पर रगड़ें या इसका रस बर्तन पर फैलाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। नींबू के रस में मौजूद एसिड दाग को आसानी से साफ़ कर देगा।

सिरका

Create Image :

सिरका भी एक अच्छे सफाई एजेंट की तरह काम करता है और इससे जले हुए बर्तन को साफ़ करने में मदद मिलती है। जले हुए बर्तन में कुछ देर के लिए सिरका डालकर छोड़ दें। फिर गरम पानी और डिश वॉश से बर्तन को साफ़ करें। इसके इस्तेमाल से बर्तन से जल्दी हुए निशाँ हटाने में मदद मिलेगी।  

 

वाइन का इस्तेमाल

Create Image :

यदि आपके  घर में वाइन या एलकोहल उपलब्ध है तो इससे जले हुए बर्तनों को साफ़ किया जा सकता है। वाइन को कुछ देर के लिए बर्तन में डालें और छोड़ दें। लगभग एक घंटे बाद इस बर्तन को प्लास्टिक स्क्रब से साफ़ करें। बर्तन की चमक पहले की तरह वापस आ जाएगी। 

डिशवॉशिंग लिक्विड

Create Image :

अगर आप बर्तनों को साफ़ करने के लिए डिश वॉशिंग लिक्विड का इस्तेमाल करती हैं तो इस लिक्विड को जले हुए बर्तन में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब ये लिक्विड बर्तन में नीचे बैठ जाए तब इसे स्क्रब से साफ़ करें। अगर आपको आवश्यकता हो तो स्टील वूल से हलके हाथों से दाग हटाने की कोशिश करें। 

 

कपड़ों के सॉफ्टनर का इस्तेमाल

Create Image :

कपड़ों के सॉफ्टनर आपके जले हुए बर्तन के दाग हटाने के लिए एक प्रभावी एजेंट की तरह काम करते हैं। इसके लिए जले हुए बर्तन में फैब्रिक सॉफ्टनर डालें फैब्रिक सॉफ्टनर को कुछ घंटों के लिए बर्तन में छोड़ दें या पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह जले हुए बर्तन को गरम पानी से साफ़ करें। बर्तन की चमक वापस आ जाएगी।