अक्सर हम बर्तनों को सिंक में ही रख कर भूल जाते हैं और फिर सब्जी या बाकी चीजें उनमें जम जाती हैं। ऐसे में जब हम बर्तन धोते हैं तो बड़ी मुश्किल होती है। अगर आप बिना घिसे बर्तन धोना चाहती हैं तो हमारे बताए इस तरीके को जरूर अपनाएं। आज हम आपको एक ऐसा आसान को असरदार तरीका बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप बिना घिसे बर्तनों को अच्छे से साफ कर सकती हैं। आइए जानें इस तरीके के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
- विनेगर- 2 कप
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड- 1 कप
- नींबू- 2
ऐसे करें इन चीजों का इस्तेमाल
अक्सर हम ज्यादा काम करके थक जाते हैं और आखिर में बर्तन धोने में हमें आलस आता है। लेकिन अब आपको बर्तन धोने(बर्तन धोने से जुड़े 5 हैक्स) में कोई दिक्कत नहीं होगी। आज हम आपको बर्तनों को बिना घिसे धोने का तरीका बताने वाले हैं। एक ऐसा तरीका जो आपके काम को भी आसान करेगा और समय की भी बचत करेगा। तो आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में।
- सबसे पहले सिंक की नाली को बंद कर दें।
- इसेक बाद सिंक में पड़े बर्तनों में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें।
- अब 2 कप विनेगर(घर में ऐसे बनाएं सिरका) को बर्तनों के ऊपर डाल दें।
- अब 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का और एक नींबू को काटकर सिंक में डाल दें।
- सब चीजों को बर्तनों में डालने के बाद सिंक को पानी से भर दें।
- 15 मिनट तक बर्तनों को पानी में ऐसे ही भीगने के लिए रख दें।
- जब समय पूरा हो जाए तो साफ पानी से बर्तनों को धो दें।
बर्तनों को धोने का यह सबसे आसान और अच्छा तरीका है। लेकिन रोजाना सिंक में पानी भरने से पानी की बर्बादी होती है इसलिए कभी-कभार ही इस तरीके का इस्तेमाल करें।
Recommended Video
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप चाहती हैं की बर्तनों को घिसना न पड़े तो हाथों-हाथ बर्तनों को धोना सबसे अच्छा तरीका है(बर्तनों से जला हुआ खाना हटाने के टिप्स)। अगर आप किसी दूसरे काम में व्यस्त हैं और बर्तन धोने का टाइम नहीं है तो कोशिश करें की बर्तनों को पानी से भिगोकर रखें। ऐसा करने से प्लेट या अन्य बर्तनों में खाना जमेगा नहीं और बाद में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
इसे जरूर पढ़ें- एल्यूमिनियम की कड़ाही चाहे कितनी भी काली हो, इस टिप्स से हो जाएगी एकदम नई
आप बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए कौन-सा नुस्खा अपनाती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।