खाने में उपयोग किए जाने वाले एक बहुत ही कॉमन मसाले के रूप में नमक को गिना जाता है। इसके बिना खाने में किसी तरह का स्वाद नहीं आता है। इसे कम या न डालने से खाना जितना बेस्वाद लगता है, उतना ही इसके ज्यादा हो जाने पर हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है। ज्यादा नमक खाने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए कई लोग अपने खाने में सफेद नमक को शामिल नहीं करते हैं।
अब सवाल यह है कि फिर खाने को स्वादिष्ट कैसे बनाया जाए? आपको बता दें कि सफेद नमक की जगह ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप उपयोग कर सकती हैं।
आज इस आर्टिकल में चलिए नमक के ऐसे ही कुछ शानदार सब्स्टिट्यूट के बारे में जानें।
1. लेमन जूस या जेस्ट
अपने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप नमक की जगह खट्टापन जोड़ सकती हैं। आप खाने में लेमन जूस या लेमन जेस्ट डालकर उसके फ्लेवर को भी और एन्हांस कर सकती हैं। अगर आप खाना बना चुकी हैं तो खाने के ऊपर से जेस्ट को ग्रेट करके डाला जा सकता है। इसका एसिडिक नेचर डिश के फ्लेवर्स को बेहतरीन तरीके से बाहर निकालता है।
2. काला नमक
सफेद नमक की जगह अगर आपको नमक जैसा ही स्वाद चाहिए तो इसके लिए अपने खाने में काले नमक का उपयोग करें। काला नमक, चाट, सलाद, दही जैसी चीजों में स्वाद जोड़ने के लिए बहुत उपयोग होता है। इसमें सफेद नमक के मुताबिक कम सोडियम होता है। यही कारण है कि यह शरीर में किसी तरह का वॉटर रिटेंशन नहीं होने देता है।
इसे भी पढ़ें: किचन में ये 5 तरह के नमक इस्तेमाल कर सकती हैं आप
3. बालसैमिक विनेगर
यह अंगूर के स्लो प्रोसेस से तैयार किया जाता है। इसका एक कॉम्प्लेक्स फ्लेवर होता है। जहां तक इसके स्वाद की बात है तो इसमें एसिडिटी और मिठास का एक बैलेंस कॉम्बिनेशन पाया जाता है। यह खाने में कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। आप इसे अपने सलाद में, मैरिनेशन में, सब्जियों और ग्रेवी में डाल सकती हैं। इतना ही नहीं यह डेजर्ट के साथ भी अच्छा स्वाद देता है।
4. सेंधा नमक
व्रत आदि में लोग सेंधा नमक का ही सेवन करते हैं। यह हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इतना ही नहीं, अगर आपको खाना पचाने की दिक्कत होती है तो सेंधा नमक आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। यह आपकी चाट, सलाद, रायते में फ्लेवर जोड़ता है। इसे आप खाने में ऊपर से भी डाल सकती हैं और उसे मिलाकर चटपटे व्यंजन का स्वाद ले सकती हैं।
5. एप्पल साइडर विनेगर
थोड़ा सा मीठा और खट्टा, यह विनेगर नमक की जगह बेहतरीन तरीके से आपके खाने में इस्तेमाल हो सकती है। इसे आप सलाद ड्रेसिंग में इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एप्पल साइडर विनेगर को अपनी सब्जियों में डालकर मजा ले सकती हैं। इसके साथ ही इसका कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। आप इसे नॉन-वेज डिशेज को ग्रिल करने के लिए भी उपयोग में ला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: करी में हो गया है ज्यादा नमक तो आजमाएं ये सीक्रेट हैक्स
नमक की जगह आप अपनी डिशेज में इन चीजों का उपयोग करें और उन्हें पहले से ज्यादा फ्लेवरफुल, स्वादिष्ट और लजीज बनाएं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।