लोहे की वेजिटेबल ट्रॉली में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

फल और सब्जियों को रखने के लिए हम और आप तमाम चीजों का इस्तेमाल करते हैं। प्लास्टिक का बॉक्स या जूट का बॉक्स आदि चीजों में कई लोग सब्जी और फल रखते हैं।
प्लास्टिक बॉक्स या जूट बॉक्स के अलावा कई लोग लोहे की वेजिटेबल ट्रॉली का भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि, इसमें कई सब्जियां एक साथ रखने का ऑप्शन मिल जाता है। लेकिन समय-समय पर ट्रॉली की सफाई नहीं करते हैं तो जंग भी लग जाती है।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप लोहे की वेजिटेबल ट्रॉली में लगी जंग को आसानी से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

खान बनाने या फिर घर की सफाई के लिए आपके एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा लेकिन, आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से लोहे की वेजिटेबल ट्रॉली से चांद मिनटों में जंग को हटा सकते हैं और एकदम नया बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद सैंडपेपर या क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को क्लीन करने के लिए बेस्ट है यह 1 उपाय
चूना और बेकिंग का करें इस्तेमाल

जिद्दी से जिद्दी जंग को हटाने के लिए चूना और बेकिंग का मिश्रण एक बेस्ट उपाय हो सकता है। आपको बता दें कि चूना जंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और बेकिंग सोडा जंग को हटाने में मदद करता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 बाउल में दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच चूना को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- अब मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- लगभग 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें इस्तेमाल
लोहे के किसी भी चीज से जंग को आसानी से हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इससे लोहे की वेजिटेबल ट्रॉली में लगी जंग को भी आसानी से हटा सकते हैं। फॉलो करके ये स्टेप्स-
- सबसे पहले जंग वाली जगह पर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- लगभग 5 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें और कपड़े से पोंछ लें।
- नोट-जंग को हटाने के लिए सैंडपेपर का ही इस्तेमाल करें क्योंकि, इससे जंग आसानी से निकल जाती है।
इसे भी पढ़ें:मोज़ेक फ्लोर की सफाई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
इन टिप्स का भी रखें ध्यान

- अन्य चीजों की तरह सप्ताह में एक से दो बार ट्रॉली की सफाई ज़रूर करें।
- पानी के संपर्क से दूर रखने की कोशिश करें।
- गीले फल और सब्जी को ट्रॉली मेंरखने से बचें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@woodenfurniture,foodandwine)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।