गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को क्लीन करने के लिए बेस्ट है यह 1 उपाय

दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है वैसे-वैसे घर की सफाई स्टार्ट हो जाती है। कहा जाता है कि दिवाली में घर का कोना-कोना इसलिए साफ करते हैं क्योंकि लक्ष्मी जी घर में निवास करती हैं। इसलिए घर में मौजूद लगभग हर चीज की सफाई करते हैं।
लेकिन काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई करना लगभग हर कोई भूल जाता है। कई लोग स्विच बोर्ड की सफाई इसलिए नहीं करते क्योंकि, उन्हें लगता है कि सफाई करने से करेंट लग सकती है।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से और बिना डरे स्विच बोर्ड की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें ये काम

गंदे से गंदे स्विच बोर्ड की सफाई करना बहुत आसान काम है लेकिन, सफाई करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। स्विच बोर्ड की सफाई से पहले आप मेन स्विच बोर्ड से पॉवर को ऑफ़ कर दें।
पॉवर ऑफ़ करने के बाद घर के अन्य सदस्यों को इसके बारे में ज़रूर जानकारी दें क्योंकि, सफाई के समय गलती से किसी ने पॉवर को ऑन कर दिया तो फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए इन बातों का ज़रूर ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें: शुगर को कंट्रोल करने वाला यह पौधा आप भी घर में ऐसे लगाएं
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें इस्तेमाल

गंदे से गंदे स्विच बोर्ड की सफाई करने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक बेस्ट उपाय हो सकता है। अगर किचन स्विच बोर्ड पर तेल, सब्जी, मसाला आदि के दाग लगे हैं तो हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से स्विच बोर्ड को एकदम नया बना सकते हैं। अगर घर में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड नहीं है तो आप किसी भी हार्डवेयर की दुकान से खरीद सकते हैं।
स्विच बोर्ड की सफाई के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 कप पानी में 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में 1 चम्मच नींबू के रस को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में कॉटन बॉल को अच्छे से भिगोकर स्विच बोर्ड पर लगाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 2 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और कपड़े से पोंछ लें।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के मिश्रण से भी काले से काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई आप चंद मिनटों में कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- एक बाउल में 1 कप पानी और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट सेट होने के लिए रख दें।
- अब मिश्रण में कॉटन को डुबोकर स्विच बोर्ड पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- 2 मिनट बाद पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को आसानी से साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
स्विच बोर्ड साफ करने बाद इन बातों का रखें ध्यान

जिस तरह स्विच बोर्ड की सफाई से पहले कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत होती है ठीक उसी तरह सफाई के बाद भी आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- स्विच बोर्ड की सफाई के बाद लगभग 30 मिनट तक किसी भी स्विच को ऑन न करें।
- सफाई के लिए जितना कम पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं उतना कम करें।
- सफाई करने और स्विच ऑन करते समय पैरों में चप्पल और हाथों में ग्लव्स ज़रूर पहनें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ynotpics.com,netforhealth)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।