herzindagi
how to clean mosaic floor

मोज़ेक फ्लोर की सफाई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से गंदे से गंदे मोजेक फ्लोर की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
Updated:- 2022-09-20, 13:01 IST

आजकल फ्लोर पर लगाने के लिए लोग एक नहीं बल्कि कई तरीके की टाइल्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग सिंपल टाइल्स लगाना पसंद करते हैं तो को कई लोग डिजाइनर टाइल्स लगाना पसंद करते हैं। इन दोनों टाइल्स के अलावा कई लोग बाथरूम, बालकनी आदि जगहों पर मोजेक टाइल्स भी लगाते हैं।

लेकिन मोजेक टाइल्स लगाने के बाद सफाई करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि, इस तरह के टाइल्स में एक अलग किस्म का पत्थर इस्तेमाल होता है और यह आमतौर पर खुरदुरा होता है।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से मोजेक टाइल्स की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले करें ये कम

easy tips to clean mosaic floor

मोजेक टाइल्स की सफाई करना बहुत आसान है लेकिन, सफाई करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे- मोजेक टाइल्स की सफाई करने से पहले टाइल्स पर आप एक से दो बाल्टी पानी को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे टाइल्स पर मौजूद गंदगी नरम हो जाती है। कुछ देर बाद टाइल्स से पानी को अलग कर लें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

easy tips to clean mosaic floor in hindi

जी हां, कई चीजों की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आपको बता दें कि बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से मोजेक फ्लोर की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 1-2 लीटर पानी को गुनगुना कर लें।
  • अब इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को फ्लोर पर डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
  • इससे मोजेक टाइल्स एकदम क्लीन नज़र आएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को आसानी से साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा

हाइड्रोजन पेरोक्साइड का करें उपयोग

know how to clean mosaic floor

हाइड्रोजन पेरोक्साइड लिक्विड एक ऐसा पदार्थ है जिससे आप गंदी से गंदी मोजेक टाइल्स की सफाई चंद मिनटों में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से टाइल्स पर मौजूद किसी भी तरह का दाग भी आसानी से निकल जाता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • इसके लिए आप 1-2 लीटर पानी में 3-4 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड लिक्विड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • पेरोक्साइड लिक्विड मिक्स करने के बाद लगभग 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनट बाद फ्लोर पर मिश्रण को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

बोरेक्स पाउडर का उपयोग करें

mosaic floor cleaning tips

बोरेक्स पाउडर एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से नॉर्मल टाइल्स से लेकर डिजाइनर टाइल्स की सफाई आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले मोजेक फ्लोर पर 1-2 लीटर पानी को डालें।
  • अब फ्लोर के ऊपर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करके पानी में मिला दें।(ऑयली और चिपचिपी टाइल्स को ऐसे करें साफ)
  • लगभग 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और फ्लोर को पानी से धो लें।
  • आप चाहें तो गुनगुने पानी में भी बोरेक्स पाउडर को मिक्स करके सफाई के लिए मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:इस 1 चीज से लकड़ी का मंदिर हो जाएगा एकदम साफ, फॉलो करें ये टिप्स

इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

मोजेक फ्लोर की सफाई के लिए आप अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-सिरका, डिटर्जेंट पाउडर, टाइल्स क्लीनर एसिड और अमोनिया की मदद से भी आप मोजेक फ्लोर की सफाई कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@tatic.oprah,happho)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।