how to open a coconut

Kitchen Hacks: बिना चाकू और मेहनत के भी निकाल सकती हैं नारियल की गिरी, बस इन 2 वायरल ट्रिक्स को करें ट्राई

Tricks to remove coconut from shell: अगर आपको भी नारियल के खोल से गिरी निकालने में परेशानी होती है, तो आज हम आपके लिए दो ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से बिना किसी झंझट और चाकू की मदद से गिरी बाहर निकाल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-29, 11:21 IST

नारियल की मीठी गिरी और उसका पानी पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इस नारियल की गिरी का इस्तेमाल हम बहुत डिशेज को बनाने में करते हैं। पूजा-पाठ में भी नारियल और इसके शैल का यूज किया जाता है। ऐसे में नारियल के खोल से लेकर उसकी गिरी सभी चीज जरूरत की होती हैं। नारियल की गिरी ठंडी होती है। ऐसी में गर्मियों में इसका सेवन भी फायदेमंद होता है। जहां नारियल खाने में बेहद टेस्टी लगता है, लेकिन जब बात इसे निकालने की आती है तो यह बहुत मेहनत का काम करता है।

कच्चे नारियल के छिलके हटाने से लेकर उसका शेल  और फिर उसमें से गिरी अलग करना बड़ा ही मुश्किल काम होता है। इसकी वजह से हम बाजार से छिला हुआ नारियल ले आते हैं,  ताकि छीलने के झंझट से बचा जा सके। दरअसल, नारियल का खोल काफी सख्त होता है। ऐसे में इसको निकालने के लिए हमें किसी भारी चीज और नुकीली चीजों की सहायता लेनी पड़ती है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे। इनकी मदद से आप बिना चाकू और मेहनत के ही नारियल से गिरी निकाल सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में दो ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप गिरी को सख्त खोल से बेहद ही आसानी से अलग कर सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी।

नारियल की गिरी को खोल से कैसे अलग करें? (Coconut from shell remove hacks)

coconut shell remove hacks

पहला तरीका

  • इसके लिए आपको नारियल को साबुत फ्रीजर में करीब 15 मिनट के लिए रखना है।
  • अब आपको नारियल को फ्रीजर से बाहर निकालना है।
  • फिर आप नारियल को किसी भारी चीज से दो भागों में तोड़ लें।
  • इसके बाद आप कोई भी नुकीली प्लेट लेकर उसको नारियल के किनारे पर गोल पूरा घुमा दें।
  • इसे जमीन पर थोड़ा धीरे-धीरे पटके ऐसा करने से नारियल से गिरी पूरी तरह बाहर निकल आएगी।

coconut dishes

दूसरा तरीका

  • आपको एक बर्तन में पानी को खूब अच्छी तरह गर्म करना है।
  • इसके बाद आप साबुत नारियल को गर्म पानी में डालकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ना है।
  • अब आप हैमर की मदद से नारियल को तोड़ें।
  • इसके बाद कोई भी नुकीला स्टील का गिलास लेकर उसकी मदद से गिरी निकालें।
  • आप देखेंगी बहुत ही आसानी से गिरी निकल आएगी।

ये भी पढ़ें: नारियल की चटनी बनाने के लिए क्या इंग्रीडिएंट्स चाहिए? यहां जानें बनाने के सीक्रेट टिप्स

how to open coconut without tools

अन्य टिप्स

  • इसके अलावा, आप नारियल को बीच से दो भाग में तोड़कर एक भाग को कपड़े में उल्टा करके किसी भारी चीज से मारे। थोड़ी देर में गिरी बाहर निकल आएगी।
  • आप नारियल के खोल को बर्फ के ठंडे पानी में भी कुछ देर रख सकती हैं।
  • नारियल की गिरी आसानी से निकालने के लिए आप नारियल के ऊपरी किनारों पर किसी भारी चीज से चारों और प्रहार करें। इसके बाद आसानी से गिरी चाकू की मदद से निकल आएगी।

ये भी पढ़ें: Coconut Chaas Recipe: इस गर्मी ट्राई करें टेस्टी और रिफ्रेशिंग नारियल तड़का छाछ, 10 मिनट में होगी तैयार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।